विशेष - बात

राकेश अचल : तजुर्बे को स्याही में डुबोने का हुनर

आदरणीय श्री राकेश अचल जी की जीवन के अनुभवों के प्रति जीवंत दृष्टिकोण को अपनी कलम की स्याही में घोलकर कागज पर उतारने की क्षमताओं के सामने उनके विषय में कुछ भी लिखना लगभग हास्यास्पद ही होगा । राकेश अचल जी ने पत्रकारिता में लगभग पचास दशकों का समय गुजारा है यह महत्वपूर्ण नहीं है एंसे कई दिग्गज आज भी तहसील ,जिले ,प्रदेश और देश स्तर पर मौजूद है लेकिन अपने ज्ञान को वैश्विक स्तर पर ले जाकर जानकारियों को अपने पाठकों तक पहंुचाना यह बिल्कुल अदभुत है और तीन पीढियों को अपने ज्ञान और पत्रकारीय अनुभव में बांधकर रखना आज सोशल मीडिया के युग में भी उनके लेखों को उतना ही प्राशंगिक बनाता है जितना पांच दशक पहले प्रिंट मीडिया के दौर में बनाता होगा । आज के दौर में जहां आम जनमानस में भी पत्रकारिता और पत्रकारों के प्रति प्रादुर्भाव का भाव आ गया है, मीडिया में नेरेटिव बनाने का दौर है और दुर्भाग्य से गोदी मीडया जैसे शब्द आम जनता की जुबान पर छाये है भारतीय पत्रकारिता इतिहास के एंसे कठिन समय में  कुछ कलमदारों के निर्भीक अनुभव और उत्साही शब्द ही भारतीय पत्रकारिता को जीवंत होने का अनुभव कराते है जिनमें राकेश अचल जी के आलेखों का अपना वजूद कायम है।और इस वजूद को कायम रखना कितना कठिन है आप राकेश जी की इन पंक्तियों से समझ सकते है कि “तटस्थता एक नंगी तलवार है , मै इसी पर रोज चलता हूँ , लहू.लुहान होता हूँ” 
मैने राकेश अचल जी के लेखों को पढना बहुत बाद में शुरू किया लेकिन प्रत्येक दिन एक नये विषय में दी गई जानकारियां और विचार अनुभवी दृष्टिकोण के साथ हमारे अवचेतन में समाकर जिस प्रकार हमारी तार्किक बुद्धि को जगाने का कार्य करते है वह असाधारण है । राजनीति , अर्थशास्त्र , जीवनशैली , संगीत साहित्य शिक्षा , खेल जगत और एंसे कितने ही विषयों पर आपके लेख पाठकों के लिये और युवा पत्रकारों के लिये प्रेरणा देने वाले होते है। आदरणीय राकेश अचल जी के लेखन शैली और ज्ञान का सानिध्य होना भी मेरे पत्रकारीय जीवन में इश्वर कृपा के समान ही मानता हूं आपका धन्यवाद आदरणीय सर।

 

उसने तर्जुबों को यूं डुबोया है स्याही में
कलम के छूते ही कागज में जान आ जाये।
माना वक्त के फेर नहीं आते लौटकर लेकिन
दीद होते ही वक्त की यादें  तमाम आ जाये।

 

अभिषेक तिवारी ।

संपादक भारतभवः 

 

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

8 hours ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

16 hours ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

3 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

4 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago