रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा समाप्त हुआ लेकिन यात्रा से पहले राहुल गांधी की ओर से दिए गए बयान से शुरू हुआ विवाद पुतिन की वापसी तक जारी रहा। शुक्रवार को राष्ट्रपति पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से राजकीय भोज का आयोजन किया गया था, जिसमें संसद के दोनों सदनों के नेता प्रतिपक्ष यानी मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को नहीं बुलाया गया। गौरतलब है कि गुरुवार को राहुल गांधी ने कहा था कि सरकार विदेशी मेहमानों को विपक्ष के नेता से नहीं मिलने दे रही है।
शुक्रवार को राजकीय भोज में खड़गे और राहुल गांधी को नहीं बुलाने का विवाद इसलिए भी बढ़ गया क्योंकि सरकार की ओर से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर को इसमें बुलाया गया। नयोता मिलने के बारे में पूछे जाने पर शशि थरूर ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि निमंत्रण किस आधार पर दिए जाते हैं, लेकिन मैं इस कार्यक्रम में जरूर जाऊंगा। हालांकि, विपक्ष के नेताओं को नहीं बुलाना ठीक बात नहीं है’।
प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस और नेता विपक्ष राहुल गांधी लगातार पश्चिम एशिया में चल रही…
इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में 10 अप्रैल तथा शेष संभागों में 15 अप्रैल…
देश के दिग्गज सिने गायकों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजे तीन दिवसीय खुरई डोहेला महोत्सव-2026…
बुधवार को राजनैतिक गलियारों में राजयसभा संसद और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा…
रुद्राक्ष धाम स्थित श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर में हजारों भक्तों ने दर्शन किए सागर। शहर…
इसके पहले जो सूची दिल्ली भेजी गई थी उसमें और नाम जोड़ने के लिए कहा…