नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का अच्छा रिस्पांस मिलने के बाद कांग्रेस जल्द ही एक और देश व्यापी यात्रा निकालने की तैयारी में है कांग्रेस ने रविवार को कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद वह आगामी 26 जनवरी से देश भर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करेगी जिसके तहत ब्लॉक पंचायत और बूथ स्तर पर जनसंपर्क किया जाएगा।पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संवाददाताओं को बताया कि भारत जोड़ो यात्रा् के समापन के बाद आगामी 26 जनवरी से देश भर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया जाएगा जिसके तहत ब्लॉक, पंचायत और बूथ के स्तर पर लोगों से संपर्क साधा जाएगा।
वेणुगोपाल ने बताया कि दो महीने तक चलने वाले इस अभियान में राहुल गांधी का पत्र भी लोगों को सौंपा जाएगा जिसमें यात्रा का संदेश होगा तथा उसके साथ नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आरोप पत्र भी संलग्न होगा।पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि भारत जोड़ो् यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी तथा 26 जनवरी तक श्रीनगर में इसका समापन होगा। उन्होंने कहा इस यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत तीन स्तरीय कार्यक्रम होगा। ब्लॉक और बूथ के स्तर पर यात्रां होंगी जिला स्तर पर अधिवेशन होंगे तथा राज्य के स्तर पर रैलियां होंगी।रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से संबंधित कार्यक्रमों शामिल होंगे।
समाचार दिल्ली
दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे बदमाश, तिजोरियां और डिस्प्ले काउंटर किए खाली; CCTV और…
बाइक सवार हमलावरों ने नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों को बनाया निशाना, CCTV फुटेज आया…
किताब के पन्ने खुले तो सियासत के कई पुराने पन्ने भी पलटने लगे! सोनिया गांधी…
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस में अंकेश जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मीडिया विभाग का बनाया…
यूपी में एक चूक कितनी भारी पड़ सकती है? एसआईआर में हिंदू मतदाताओं के नाम…
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव'…