राजनीतिनामा

सागर नगर निगम अध्यक्ष पद के लिए पटेल हो सकते हैं भाजपा की पहली पसंद

संवाददाता सागर।

सागर नगर निगम में शुरूवात से ही कठिन माने जाने वाले निकाय चुनावों में भाजपा की लगभग इकतरफा शानदार पद्रर्शन और महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी के जीतने के बाद अब पार्टी नगर निगम के लिए अध्यक्ष पद पर चौंकाने वाला नाम सामने ला सकती है । जानकारी के अनुसार निगम अध्यक्ष पद को लेकर तेजी से समीकरण बदल रहे है। अध्यक्ष पद की दौड़ में एक दर्जन से ज्यादा दावेदार अपनी सक्रियता दिखा रहें है लेकिन मध्यप्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनावों के परिणामों को देखते हुए प्रदेश पार्टी भविष्य की जमावट और जातिगत समीकरणों को देखते हुए सागर नगर निगम अध्यक्ष पद के लिये पिछड़े वर्ग से नाम तलाश कर रही है।
सागर नगर निगम में जीते भाजपा प्रत्याशियों में सभी 48 वार्डों में सर्वाधिक मतों से बाघराज वार्ड से जीतने वाले राजकुमार पटेल का नाम भी हो सकता है ।पार्टी सूत्रों की माने तो पार्टी को पिछड़े वर्ग और खासकर कुशवाहा समाज से प्रतिनिधित्व देना है। जिले के तीनों मंत्री के विधानसभा क्षेत्रों में कुशवाहा पटेल समाज के मतदाता अच्छी खासी संख्या में है और स्वच्छ राजनैतिक और व्यक्तिगत छवि के साथ साथ राजकुमार पटेल भाजापा के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में विधानसभा चुनाव के दौरान समाज के मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में जोड़ते भी रहे हैं राजकुमार पटेल का पार्टी के प्रति समर्पण हमेशा से रहा है।

भाजपा के लिए बेहद अहम् मने जाने वाले चुनाव में अपने से ज्यादा दिलाई महापोर को वोट

बाघराज वार्ड से पार्षद बने राजकुमार का रिर्काड भी उन्हे अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे करता है उन्होंने वार्ड के चुनाव में जहाँ एक तरफ कांग्रेस के परंपरागत वोट बैंक में सेंध लगते हुए सबसे बड़ी जीत दर्ज की तो चुनाव में महापौर प्रत्याशी को आगे रखकर वोट मांगे और स्वयं से 100 ज्यादा वोटे महापौर प्रत्याशी को दिलाई जबकि लगभग 17 वार्ड में से हैं जहां भाजपा के पार्षद जीते हैं लेकिन महापौर पद पर कांग्रेस प्रत्याशी निधि सुनील जैन को बढ़त मिली है । सागर जिले में लंबे अरसे से कुशवाहा समाज भाजपा का वोट बैंक माना जाता है और संगठन से सत्ता में सक्रिय भागीदारी की मांग भी समय समय पर समाज द्धारा की जाती रही है। एंसी राजनैतिक और समाजिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भाजापा भी कुशवाहा समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने की कोशिश रही है । जिला अध्यक्ष भी पार्टी ने एक बार बनाया था और बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण में भी उपाध्यक्ष कुशवाहा समाज से डालचंद पटेल को बनाया गया था ।सत्ता और संगठन की जब भी बैठक होती है कुशवाहा समाज को प्रतिनिधित्व बढ़ाए जाने की चर्चा होती है इस बात का समर्थन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी करते है।
जिस तरह सागर निगम निगम में अध्यक्ष बनने के लिए एक अनार सौ बीमार की स्थिति बन गई है और लगभग एक दर्जन दावेदार सक्रियता बनाए हुए हैं उसमें पार्टी नए चेहरे और पिछड़े वर्ग से तलाश कर रही है जिसमें सहज सरल और सागर नगर निगम में सर्वाधिक मतों से बाघराज वार्ड में जीत दर्ज कराने वाले राजकुमार पटेल पर पार्टी नेताओं की तलाश पूरी हो सकती है। और राजकुमार पटेल भाजपा के सभी राजनैतिक और समीकरणों में फिट बैठने के साथ साथ जिले के सभी वरिष्ठ नेतृत्व के साथ साथ विधायक शैलेन्द्र जैन के भी विश्वासपात्र है।

 

ये भी दावेदार
निगम अध्यक्ष के दावेदारों में राजकुमार पटैल के अलावा विनोद तिवारी, शेलेन्द्र ठाकुर, शैलेश केशरवानी,अनूप उर्मिल, विरन्दावन अहिरवार, धर्मेन्द्र खटीक, याकृति जड़िया, सविता साहू, मेघा दुबे आदि अपने अपने समीकरणों के हिसाब से निगम अध्यक्ष की दावेदारी कर रहे है।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

स्कॉटलैंड में सागर की बेटी यामिनी  ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में जीता रजत पदक

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 31 जुलाई 2026 को सागर जिले…

15 hours ago

दतिया में दगाबाजों की बारीकी से पड़ताल

दतिया विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है परिणाम 3 अगस्त को…

21 hours ago

“सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश

युवा  नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण से जीता सभी…

2 days ago

सांसद वानखेड़े ने रेल मंत्री से सागर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई

बीना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और मंडी बामोरा में प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टॉपेज की…

2 days ago

संजय दत्त @ 67 : गलतियों से गिरकर, संघर्ष से उठकर सुपरस्टार बनने की कहानी

भारतीय सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी पहचान केवल उनकी फिल्मों से नहीं,…

2 days ago

ई-20 पेट्रोल – सस्ता ईंधन का वादा, अब ‘किसानों के सम्मान’ का नया तर्क?

भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की एक विशेषता है—वह अपने हर बड़े फैसले के…

3 days ago