लोकतंत्र-मंत्र

मध्यप्रदेश में अब यूपीएससी पैटर्न से मिलेंगी नौकरियां

एमपी में एक ही परीक्षा से मिलेंगी सब नौकरियां : डॉ यादव

भोपाल – मध्य प्रदेश में सभी सरकारी भर्तियों के लिए एक ही एग्जाम कराया जाएगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा- प्रदेश में रोजगार के लिए अलग-अलग परीक्षाएं होती हैं। इनमें समय लगता है, जिससे रोजगार मिलने में देरी होती है। हमने तय किया है कि यूपीएससी की तर्ज पर एक ही एग्जाम कराएंगे। सीएम राज्य कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित दिवाली मिलन समारोह में शामिल होने गए थे। डॉ. यादव कहा पुलिस की भर्ती के लिए रिक्त 20 हजार से अधिक पदों को भरने का काम तीन साल में करना है। विभिन्न संवगों की वेतन विसंगति, ग्रेड पे में परिवर्तन दूर करने के लिए – सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी की अध्यक्षता में कर्मचारी आयोग का गठन किया जाएगा। कर्मचारी अधिकारियों की वेतन विसंगति दूर करने का काम इसके माध्यम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी का प्रमोशन होना चाहिए। प्रयास किया और किनारे तक पहुंचे हैं। भगवान महाकाल की लीला है और थोड़ा सा अटका है, लेकिन जल्दी ही रास्ता निकलेगा। महंगाई भत्ते पर उन्होंने कहा कि केंद्र के समान भत्ता देने का काम कर रहे है।  समान किस्तों से अक्टूबर तक एरियर्स देने का काम किया है। अधिकारियों के आवास की व्यवस्था तेजी से सरकार कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका को जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ देने का काम किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 19504 नए पदों को भरने का काम भी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2005 या उसके बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए यूपीएस देने कमेटी गठित की गई है।  सीएम ने कहा कि कर्मचारियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। कर्मचारियों के चेहरे की खुशी हमारी ताकत है। सरकारी की योजनाओं को जमीन तक उतारने का काम कर्मचारी ही करते हैं और कर्मचारी हितों के लिए सरकार तैयार है। राज्य कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों के लिए भाव का प्रकटीकरण अच्छे से किया है। सेवा में विलंब रोकना होगा, जनता के अधिकारों का ध्यान रखना होगा। नो साल से हाउस रेंट अलाउंस लंबित था जिसे हमारी सरकार ने देने का काम किया है। राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह की ओर से सीएम को कर्मचारियों की मांगों का पत्र सौंपा गया

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सागर – युवती की हत्या का खुलासा , दुराचार के बाद कुएँ में धकेलने का आरोप

सीधी से आरोपी गिरफ्तार मोतीनगर पुलिस की जांच में सामने आई वारदात की कहानी, हाईवे…

4 hours ago

मध्यप्रदेश – कौन बनेगा डीजीपी दीपावली के बाद दिल्ली दस्तक

  मध्य प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक कौन होगा इसको लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली…

4 hours ago

कोलकाता – दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ 19 की मौत

कोलकाता के उत्तर कोलकाता स्थित मशहूर चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार 17 अक्टूबर 2026…

5 hours ago

मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…

1 day ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस का पलटवार: ‘हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते’

नई दिल्ली। भारतभवः  दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…

1 day ago

1 नवंबर से अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा नाम

 बिना Truecaller के होगी कॉलर की पहचान नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से…

2 days ago