समाज

सीएमसीएलडीपी के छात्रों ने सागर नगर की प्रतिष्ठित संस्था सीताराम रसोई का भ्रमण किया

सागर /मप्र जन अभियान परिषद् सागर विकासखंड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत बीएसडब्लू एवं एमएसडब्लू कोर्स के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय बर्ष के सत्र 2024-25 के छात्रों ने सागर नगर की अग्रणी और प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था सीता राम रसोई का भ्रमण किया l सागर में इस संस्था को बर्ष 2003 में सागर के बरिष्ठ समाजसेवी इंजीनियर प्रकाश चौबे ने इसकी शुरुआत की थी और वर्तमान में 12 समाज सेवियों की टीम मिलकर निरन्तर गरीब, असहाय लोगो को निशुल्क भोजन प्रदान कर रही हैं l संस्था के व्यवस्थापक श्री केदारनाथ दुबे एवं मैनेजर मेघा रसिया ने छात्रों को संस्था द्वारा किये जा रहे विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए कहा की संस्था द्वारा गरीब असहाय लोगो को निशुल्क भोजन देने के साथ साथ गरीब और पिछडी महिलाओ और बच्चों को निशुल्क सिलाई, व्यूटी पार्लर और कंप्यूटर का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा हैं ताकि इन पिछड़े लोगो को समाज में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सके l विकासखंड समन्वयक अंजली पाठक ने कहा की सीता राम रसोई के भ्रमण से छात्रों को समाज के गरीब पिछड़े लोगो की निस्वार्थ भाव से सेवा करने की प्रेरणा मिली हैं और किस तरह निरंतर व्यवस्थित तरीके से सामाजिक कार्य को संचालित किया जाता हैं यह भी उन्हें प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने को मिला हैं l और छात्रों को आगे भी ऐसी सामाजिक संस्थाओ का भ्रमण कराया जायेगा ताकि उनके सामाजिक ज्ञान में और अधिक वृद्धि हो सके और उनको नई चीजें देखने सीखने को मिल सके l इस अवसर पर परामर्शदाता शिवदीन आठया, आरती प्रजापति, रश्मी ठाकुर, नीरज व्यास संदीप रैकवार और बड़ी संख्या में छात्र छात्राये उपस्थित रहे l

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

18 hours ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

19 hours ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

1 day ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

1 day ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

2 days ago

सागर में आस्था का सैलाब जयकारों के बीच मां दुर्गा को दी विदाई

पुरव्याऊ की कांधे वाली काली माता के चल समारोह ने बांधा समां पुष्पवर्षा और आतिशबाजी…

2 days ago