अपराध

पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी – मछली बंटवारे को लेकर हत्या

पुलिस ने देवरी थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम हथखोए के पास मंसूर बावरी बांध के नाले के नजदीक मिले शव की गुत्थी को सुलझा लिया है जानकारी के अनुसार 29 अगस्त को हथखोए गांव के निवासी चूरामन सेन का शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या के 5 वे दिन ही अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया और आरोपियों को जेल भेज दिया है। जानकारी देते हुए देवरी थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया की 24 अगस्त से अपने गांव हथखोए गांव से लापता हुए चूरामन सेन के परिजनों द्वारा 26 अगस्त को देवरी थाना में गुमशुदगी का मामला कायम दर्ज कराया था।इसके बाद 29 अगस्त को मंसूरबावरी बांध के पास सरकारी कुएं में चूरामन सेन का शव मिला था जिसके हाथ पैर रस्सी और डोरी से बंधे हुए थे जिस पर परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की थी मामले की गंभीरता को देखते हुए देवरी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी

पुलिस अधीक्षक सागर अभिेषेक तिवारी के निर्देशन में टीम गठित कर थाना प्रभारी ने गांव में पूछताछ शुरू की और चूरामन सेन के साथ आखरी बार गांव के तीन व्यक्तियों को देखा गया था और घटना के बाद से तीनों व्यक्ति फरार थे जिस पर पुलिस का सक और बड़ गया जिस पर पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू की और तीनो को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि चूरामन सेन के साथ तीनों आरोपी मछली पकड़ने के लिए मंसूर बावरी बांध गए हुए थे और मछली पकड़ने के बाद मछली बंटवारे को लेकर चारों लोगों में विवाद हो गया और तीनों लोगो में कमलेश लोधी लक्ष्मण लोधी रोहन लोधी ने मिलकर चूरामन सेन की पानी में डुबोकर हत्या कर दी और हत्या छुपाने के लिए उन्होंने शव के हाथ पैर रस्सी और डोरी से बांधकर पत्थर से बांध कर वही नाले के पास बने कुएं में फेंक दिया जिस पर पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। देवरी से संतोष विश्वकर्मा की रिर्पाेट।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

2 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

1 day ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

1 day ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

1 day ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago