राजनीतिनामा

मंत्री भूपेंद्र सिंह को बर्खास्त करें मोदी और शिवराज -दिग्विजय

मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई विधानसभा क्षेत्र के बरोदिया नोनागिर में एक युवक की नृशंस हत्या और उसकी मां की पिटाई की घटना को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने सामने हैं कांग्रेस इस मुददे को दलित अत्याचार से जोड़ रही है तो भाजपा कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगा रही है खुरई आकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इस घटना में शिकार हुए अनुसूचित वर्ग के युवक नितिन अहिरवार की मां और बहन से मुलाकात की इसके बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा में शिवराज सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह को जमकर घेरा और उनकी बर्खास्तगी की मांग की करीब एक घंटे बंद कमरे में पीड़ितों से मुलाकात की।

इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बसपा प्रमुख मायावती और कमलनाथ सहित अनेक नेता आलोचना कर चुके है सागर जिले के बरोदिया नोनागीर में 24 अगस्त को नितिन अहिरवार की दबंगों ने मारपीट कर हत्या कर दी थी घटना में मृतक की मां भी घायल हुईं इसमें बीजेपी नेता भी शामिल हैं छेड़छाड़ की घटना के मामले में आरोपी राजीनामा करने के लिए दवाब बना रहे थे पूरा मामला शिवराज सरकार के कद्दावर मंत्री और नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के क्षेत्र खुरई का है दिग्विजय सिंह ने मिडिया से चर्चा करते हुए कहा यदि पीएम मोदी और सीएम संत रविदास के सच्चे अनुयाई है तो मंत्री भूपेंद्र सिंह को बर्खास्त करे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान: हिंदुत्व और सनातन धर्म अलग

चुनाव आयोग की भूमिका पर भी उठाए सवाल भोपाल/शाजापुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय…

7 hours ago

फारूक अब्दुल्ला का बयान: कश्मीर को बचाने वाला पाकिस्तान या भारत ?

बारामूला में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता के बयान से विवाद, भाजपा ने साधा निशाना जम्मू-कश्मीर के…

9 hours ago

त्योहारों के सीजन में राहुल गांधी की रैली पर व्यापारियों को ऐतराज

10 हजार करोड़ के कारोबार पर असर की आशंका नई दिल्ली। त्योहारों के मौसम में…

13 hours ago

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…

2 days ago

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

3 days ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

3 days ago