राजनीतिनामा

नफरत का जहर फ़ैलाने खुरई आये थे दिग्विजय सिंह – मंत्री भूपेंद्र सिंह

दिग्विजय नफरत की दूकान के मार्केटिंग हेड हैं, झूठ और नफरत फैलाने फोटो सेशन कराने आए थे- मंत्री भूपेंद्र सिंह

सागर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को नफरत की दुकान का मार्केटिंग हेड बताते हुए कहा है कि वे सामाजिक समरसता को बिगाड़ने और समाजों में जहर फैलाने के लिए खुरई के बरोदिया नौंनागिर आए थे। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह यह बताएं कि दस साल मुख्यमंत्री रहते हुए और सवा साल की कमलनाथ सरकार में उन्होंने खुरई के विकास के लिए कोई काम क्यों नहीं किया। मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंहकी दुविधा यह है कि वे विकास पर नहीं कुछ बोल नहीं सकते इसलिए नफरत फैलाने, समाजों को बांटने और इस काम के लिए आतंकियों तक को ओसामा जी बोलने जैसी निम्न स्तर की राजनीति करते हैं। दो पक्षों के विवाद को एक जाति विशेष से जोड़ कर समाजों में जहर बोने की घृणित कोशिश दिग्विजय सिंह ने यहां भी आकर की है जिससे उनका नफरती चरित्र एक बार फिर सामने आ गया है। मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह का चरित्र झूठ और नफरत से भरा हुआ है इसकी पुष्टि अब अदालतों से भी उनको सजा मिलने के रूप में होने लगी है। हाल ही में उन्हें झूठ बोलने के मामले में ही एक वर्ष की सजा हुई है। कई अदालतों में उनके विरुद्ध ऐसे ही मामले चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री पद पर रह चुका कोई व्यक्ति इतनी घटिया और निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आएगा यह सोचा भी नहीं जा सकता। उनके चरित्र को खुरई ही नहीं पूरा देश जान चूका है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि बरोदिया नौंनागिर में आकर दिग्विजयसिंह ने 2019 की घटनाओं में कार्यवाही नहीं होने का जो आरोप लगाया है उनका जवाब दिग्विजय सिंह को अपनी पार्टी कांग्रेस के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ से मांगना चाहिए क्योंकि 2019 में वे उनकी ही सरकार थी। लेकिन अपने चरित्र से मजबूर दिग्विजय सिंह ने यहां भी खुल कर झूठ परोसा ओर नफरत बांट कर, फोटो सेशन करा कर चले गए। अनुसूचित जाति समाज दिग्विजय सिंह के दोगले चरित्र को जानता है और उनकी फर्जी इमोशनल गतिविधियों के पीछे छिपे समाज और देश विरोधी खतरनाक मंसूबों को भी समझता है।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

स्कॉटलैंड में सागर की बेटी यामिनी  ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में जीता रजत पदक

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 31 जुलाई 2026 को सागर जिले…

19 hours ago

दतिया में दगाबाजों की बारीकी से पड़ताल

दतिया विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है परिणाम 3 अगस्त को…

1 day ago

“सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश

युवा  नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण से जीता सभी…

2 days ago

सांसद वानखेड़े ने रेल मंत्री से सागर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई

बीना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और मंडी बामोरा में प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टॉपेज की…

2 days ago

संजय दत्त @ 67 : गलतियों से गिरकर, संघर्ष से उठकर सुपरस्टार बनने की कहानी

भारतीय सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी पहचान केवल उनकी फिल्मों से नहीं,…

2 days ago

ई-20 पेट्रोल – सस्ता ईंधन का वादा, अब ‘किसानों के सम्मान’ का नया तर्क?

भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की एक विशेषता है—वह अपने हर बड़े फैसले के…

3 days ago