निरोगी-काया

कोरोना को लेकर कल अस्पतालों में मॉकड्रिल

चीन सहित बाकि दुनिया के देशों में बढ़ते कोरोना के मामलप को देखते हुए और भारत में  कोरोना संक्रमण की नई लहर की आशंका को देखते हुए देश भर के सभी अस्पतालों में तैयारियों का आकलन करने के लिए मॉक ड्रिल की जाएगी। केंद्र सरकार के निर्देश पर 27  दिसंबर यानी मंगलवार को अस्पतालों में मॉक ड्रिल होगी। इसके लिए भारत सरकार की ओर से निर्देश भेजे गए हैं और साथ ही उन तमाम सुविधाओं की सूची भेजी गई है, जिनकी तैयारियों का आकलन करने के लिए मॉक ड्रिल की जानी है। केंद्र के निर्देश के मुताबिक मंगलवार को आयोजित होने वाले मॉक ड्रिल में बेड की उपलब्धता, मानव संसाधन, रसद और मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति पर खास फोकस रहेगा।सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखी एक चिट्ठी में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि यह जरूरी है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आवश्यक स्वास्थ्य उपाय किए जाएं। मंत्रालय ने कहा है- इसलिए मंगलवार, 27 दिसंबर 2022 को देश भर में सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में मॉक ड्रिल आयोजित करने का फैसला किया गया है।केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने मॉक ड्रिल के लिए प्रमुख फोकस क्षेत्रों को सूचीबद्ध किया। क्वारैंटाइन और लाइफ सपोर्ट दोनों के लिए बिस्तरों की उपलब्धता सूची में सबसे ऊपर है। चिट्ठी में कहा गया है कि स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता जैसे बिस्तर की क्षमता, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन-समर्थित आइसोलेशन बेड, आईसीयू बेड और वेंटिलेटर-समर्थित बेड बेहद जरूरी हैं। मॉक ड्रिल में डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिक्स सहित कोविड मामलों में किसी भी उछाल से निपटने के लिए आवश्यक मानव संसाधन पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।मॉक ड्रिल के दौरान पर्याप्त संख्या में आयुष चिकित्सकों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं जैसे अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं का भी आकलन किया जाएगा। इस दौरान यह भी जांच की जाएगी कि क्या इन स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड रोगियों और मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति को संभालने के लिए ठीक से प्रशिक्षित किया गया है।

कृपया यह भी पढ़ें –

समाचार शाखा नई दिल्ली 

⇓ कृप्या हमारे चैनल की लिंक पर क्लिक करें, हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

16 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

17 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

17 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago