लोकतंत्र-मंत्र

पटेल वार्ड में विकास कार्यों का विधायक एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया भूमि पूजन

पटेल वार्ड में 15लाख 50हजार के विकास कार्यों का विधायक एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया भूमि पूजन

 मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर के तहत वार्ड वासियों को किया शासन की योजनाओं के कार्डों का वितरण

देवरी – देवरी नगर पालिका के अंतर्गत आने बाले पटेल वार्ड में दिन बुधवार को 15लाख 50हजार के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण तथा मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि देवरी विधायक एवं पूर्व मंत्री  हर्ष यादव एवं विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधिअलकेश जैन तथा पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं बर्तमान जनपद सदस्य कु. आँचल आठया रही, कार्यक्रम में अथितियों का पार्षद एवं वार्डबासियो द्वारा गाजे बाजे आतिशबाजी के साथ फूल बरसाकर भव्य स्वागत कियाजिसके बाद पहले विधायक निधि के 1लाख लागत से घाट निर्माण कार्य का फीता काटकर आतिथियो द्वारा लोकार्पण किया गया ।लोकार्पण कार्यक्रम के बाद 14लाख 50हजार लागत राशि से बनने बाली झिन्ना पुलिया से मोइया नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया।

जिसके बाद अतिथियो का मुख्य मंत्री जनसेवा शिबिर में पहुंचने पर वार्ड की बच्चियो एवं महिलाओं ने सिर पर कलस रखकर एवं अतिथियो का फूल वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया शिबिर कार्यक्रम में पार्षद त्रिवेंद्र जाट द्वारा मुख्य अतिथि विधायक हर्ष यादव जी एवं विशिष्ट अतिथि अलकेश जैन पूर्व जनपद अध्यक्ष आँचल आठया एवं समस्त पार्षद गण का माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत सत्कार किया गया शिविर में हितग्राहियों को शासन की योजना के लाभ के कार्ड वितरण किये गए कार्यक्रम के बाद देवरी विधायक हर्ष यादव एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अलकेश जैन एवं समस्त पार्षद ने वार्ड वासियों की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं का निराकरण कराया देवरी विधायक हर्ष यादव के समक्ष पटेल वार्ड के करीब 80 लोगों ने कांग्रेस की संस्था ली देवरी विधायक हर्ष यादव के व्यवहार एवं उनके विकास कार्यों से प्रभावित होकर पटेल वार्ड के करीब 80 लोगों ने कार्यक्रम के बाद पार्षद के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थाम लिया जिसमें विधायक हर्ष यादव ने सभी लोगों को कांग्रेस का गमछा गले में डालकर कांग्रेश की सदस्यता दिलाई एवं उनके भविष्य की शुभकामनाएं दी साथ ही सदस्यता लेने वालों कार्यकर्ताओं को कांग्रेश को मजबूत करने की बात कही l इस दौरान कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मोती गौड सतीश राजोरिया पार्षद प्रतिनिधि राकेश चौरसिया परशुराम साहू दामोदर लोधी सुनील रिछारिया एवं नगरपालिका अधिकारी कर्मचारियों में श्री कृष्ण पांडे अनीशा खान पुष्पेंद्र मिश्रा मुकेश नामदेव उत्तान रिछारिया कामरान खान तथा वार्ड से सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता देवरीकला 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…

14 hours ago

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

2 days ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

2 days ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

2 days ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

2 days ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

3 days ago