राजनीतिनामा

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 13 अगस्त को सागर में

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे 13 अगस्त को सागर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे जिला कांग्रेस की ग्रामीण व शहर इकाइयों ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां शुरू कीं खरगे जी की सभा सागर जिले और बुंदेलखंड में कांग्रेस के पक्ष में हवा बनाने में मील का पत्थर साबित होगी कांग्रेस की आमसभा विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेसजनों की ताकत बनेगी सागर/ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी आगामी 13 अगस्त को सागर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री कमलनाथ जी तथा अन्य केंद्रीय एवं प्रांतीय नेतागण सभा को संबोधित करने सागर पहुंचेंगे। उनके प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम को लेकर जिला कांग्रेस की ग्रामीण एवं शहर इकाइयों ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रमुख नेताओं व पदाधिकारियों की बैठक में तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिसके बाद प्रस्तावित सभास्थल कजलीवन मैदान का मुआयना भी किया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मलिकार्जुन खरगे तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम से जिले भर के कांग्रेसियों में खासा उत्साह है। जिसे लेकर जिला कांग्रेस ग्रामीण व शहर के अध्यक्ष द्वय डॉ आनंद अहिरवार तथा राजकुमार पचौरी ने जिले के प्रमुख नेताओं की बैठक आमंत्रित की। इस बैठक में पीसीसी के संगठन प्रभारी अवनीश भार्गव सह प्रभारी अजय दांतरे, मनीष यादव, लोकमन कुशवाहा, विधायक तरवर सिंह लोधी, पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद नंदलाल चौधरी, पूर्व जिला शहर अध्यक्ष रेखा चौधरी, वरिष्ठ नेता अशोक श्रीवास्तव, संगठन मंत्री चक्रेश सिंघई व पीपी नायक खास तौर पर मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री मलिकार्जुन खरगे जी का सागर आगमन हम सबके लिए गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मलिकार्जुन खरगे जी की यह सभा सागर जिले और बुंदेलखंड में कांग्रेस के पक्ष में हवा बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने सभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान सभी से किया। जिला शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सागर की हजारों हजार जनता और पार्टी कार्यकर्ता अपनी बुंदेली परंपरा के अनुसार राष्ट्रीय नेता श्री मलिकार्जुन खरगे व कमलनाथ जी समेत सभी केंद्रीय व प्रांतीय नेताओं का भव्य और ऐतिहासिक स्वागत करेंगे। उनकी यह सभा आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेसजनों की ताकत बनेगी। बैठक में सभा को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने सुझाव दिए। इनमें प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव मुकुल पुरोहित, पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर, अशोक श्रीवास्तव, त्रिलोकीनाथ कटारे, पूर्व विधायक सुनील जैन, पूर्व अध्यक्ष स्वदेश जैन व रेखा चौधरी, सुरेन्द्र सुहाने, जैन प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक, रामकुमार पचौरी पप्पू गुप्ता संभा. प्रवक्ता अभिषेक गौर जिला प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, भूपेन्द्र सिंह मुहासा, मोनी केशरवानी, राहुल चौबे, नीरज मुखारया, अशफ़ाक खान (आशु भाईजान), सिन्टू कटारे, दुष्यंत बुंदेला, आनंद तोमर, देवेन्द्र तोमर, शैलेन्द्र तोमर, मधावी चौधरी, रामाकांत यादव, महेश जाटव, बाबू सिंह यादव, बसीम खान, भईयन पटैल, आनंद हेला, संजय रोहितास, मोती पटेल, सुधीर तिवारी, हीरालाल चौधरी, टीकाराम दीवान, ब्रह्मलीन पटेल, पवन पटेल, अशोक कुशवाह, धनसीग अहिरवार, सुल्तान कुरैशी, कल्लू पटेल, देवेन्द्र नायक आदि ने प्रमुख रूप से अपने सुझाव देकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। बाद में सभी कांग्रेसजन प्रस्तावित सभा स्थल कजली वन मैदान पहुंचे और व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

स्कॉटलैंड में सागर की बेटी यामिनी  ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में जीता रजत पदक

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 31 जुलाई 2026 को सागर जिले…

18 hours ago

दतिया में दगाबाजों की बारीकी से पड़ताल

दतिया विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है परिणाम 3 अगस्त को…

1 day ago

“सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश

युवा  नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण से जीता सभी…

2 days ago

सांसद वानखेड़े ने रेल मंत्री से सागर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई

बीना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और मंडी बामोरा में प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टॉपेज की…

2 days ago

संजय दत्त @ 67 : गलतियों से गिरकर, संघर्ष से उठकर सुपरस्टार बनने की कहानी

भारतीय सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी पहचान केवल उनकी फिल्मों से नहीं,…

2 days ago

ई-20 पेट्रोल – सस्ता ईंधन का वादा, अब ‘किसानों के सम्मान’ का नया तर्क?

भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की एक विशेषता है—वह अपने हर बड़े फैसले के…

3 days ago