राजनीतिनामा

सागर महापौर की मनमानी पर संगठन खफा – कारण बताओ नोटिस जारी

सागर महापौर की मनमानी पर संगठन खफा कारण बताओ नोटिस जारी – भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी ने की थी शिकायत  

मोहन यादव सराकर बनने के बाद सागर भाजपा संगठन में चल रही खीचतान लगातार जारी है कई मौको पर प्रदेश स्तर पर हस्तक्षेप के बाद अब एक नये प्रकरण में प्रदेश भाजपा ने कड़ा रूख अपनाते हुए सागर महापौर संगीता सुशील तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और यह कार्यवाही सागर भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी की शिकायत के बाद जारी किया गया है। दरअसल
महापौर संगीता  सुशील तिवारी ने बीती 18 अप्रैल को एमआईसी में बदलाव किया था। उन्होंने लक्ष्मीपुरा से पार्षद आशा रानी जैन को परिषद से बाहर करते हुए परकोटा के भाजपा पार्षद शैलेंद्र ठाकुर को एमआईसी में स्थान दिया था।  संगठन ने महापौर तिवारी के इस निर्णय को अनुशासनहीनता माना है। उन्हें इस मामले में आज शनिवार को कारण बताओ नोटिस जारी गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने शिकायती लहजे में  24 अप्रैल को एक पत्र लिखा था लिखा था जिसमें  भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी ने महापौर के इस निर्णय और कुछ पुराने मामलों की शिकायत की है और मनमानी के आरोप लगाया है।  यह नोटिस विधायक एवं प्रदेश महामंत्री सह. कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने जारी किया है।

प्रदेश महामंत्री का कहना है कि आपके ; महापौरद्ध द्वारा नगर निगम सागर में महापौर परिषद के सदस्यों का परिवर्तन पार्टी प्रदेश नेतृत्व के बगैर अनुमति के किया गया है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा आपको आज दिनांक 26 अप्रैल 2025 को प्रदेश कार्यालय बुलाया गया था। आपके द्वारा महापौर परिषद का पुनर्गठन बिना प्रदेश नेतृत्व की अनुमति के करना अनुशासनहीनता के दायरे में आता हैए साथ ही प्रदेश नेतृत्व द्वारा बुलाये जाने पर आपका उपस्थित न होना भी अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। अतः पत्र प्राप्ति के तीन दिवस के अंदर स्वयं उपस्थित होकर माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के समक्ष स्पष्टीकरण देवें किए क्यों न आपके विरुद्ध अनुशासनहीनता की कार्यवाही की जावे।

प्रदेश संगठन के इस निर्णय पर महापौर तिवारी का कहना है कि  यह विषय हमारे भाजपा परिवार और संगठन का विषय है। इस विषय में मुझे जो भी कहना है। अपनी पार्टी परिवार के समक्ष ही रखूंगी।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोगों की हत्याएं की गई हैं – करने वाला कोई और नहीं सरकार है – जीतू पटवारी

सरकार मे थोड़ी सी शर्म है तो आबकारी मंत्री का इस्तीफा दिलवाएं - पटवारी सागर…

6 hours ago

सागर में जहरीली शराब का कहर: मौत का आंकड़ा 22 पहुंचा, 112 बीमार

बंडा क्षेत्र में संदिग्ध अमानक/अवैध शराब के सेवन से मचा हड़कंप, पिता-पुत्र समेत 22 लोगों…

6 hours ago

सागर में जहरीली शराब का कहर: 11 मौतों से मचा हड़कंप, 35 से ज्यादा लोग अस्पताल में

आबकारी विभाग और पुलिस पर गिरी गाज, कई अधिकारी निलंबित | ललितपुर से शराब सप्लाई…

1 day ago

श्रीकृष्ण, करूक्षेत्र और प्रबंधन

महाभारत और श्रीमद्भगवद्गीता के संदर्भों से यह अकाट्य रूप से सिद्ध होता है कि श्रीकृष्ण…

3 days ago

मध्यप्रदेश – कार्य समिति के निर्णायो के क्रियान्वयन पर फोकस

राम राजा सरकार की नगरी ओरछा में दो दिवसीय चली बीजेपी कार्य समिति की बैठक…

3 days ago

राम मंदिर प्रबंधन में बड़ा बदलाव, पहली बार नियुक्त हुआ CEO

अयोध्या। भारतभवः  श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम से जुड़ी चोरी की घटना के…

5 days ago