समाज

ब्राह्मण समाज ने आईएएस वर्मा का पुतला जलाया एफआईआर दर्ज कराने की मांग की

सागर डेस्क 

अजाक्स के प्रांतीय सम्मेलन में आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बहन.बेटियों के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में सागर में ब्राह्मण समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। समाज के लोग कालीचरण चौराहे पर जमा हुए। जहां विरोध में नारेबाजी करते वर्मा का पुतला जलाया गया‌। पुतला जलाने से पहले उस पर जूते.चप्पल मारे। इसके बाद बड़ी संख्या में पैदल रैली के रूप में समाज के लोग  सिविल लाइन थाने पहुंचे। जहां कार्रवाई की मांग की लेकिन ज्ञापन लेने कोई नहीं आया तो ब्राह्मण समाज के लोग थाने के बाहर यूनिवर्सिटी रोड पर बैठ गए और चक्काजाम कर दिया सूचना पर पुलिस पहुंची और समझाइश देकर शांत कराया थाना प्रभारी आनंद सिंह मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लिया। समाज ने वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्मा जैसे अधिकारी को पद पर रहने का अधिकार नहीं है ऐसे अधिकारी को पद से हटाया जाना चाहिए और जेल भेजना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान ब्राहंण समाज के भरत तिवारी , प्रियंक द्विवेदी गोलू तिवारी दिनकर तिवारी समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…

1 day ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस का पलटवार: ‘हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते’

नई दिल्ली। भारतभवः  दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…

1 day ago

1 नवंबर से अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा नाम

 बिना Truecaller के होगी कॉलर की पहचान नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से…

2 days ago

कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता में रिजीम चेंज की बात

तिरंगा मार्च से पहले सियासी संग्राम तेज, प्रशांत भूषण बोले—‘बर्बरता जारी रही तो बदलनी होगी…

2 days ago

इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस

मुंबई पुलिस ने इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है।…

3 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई में गांधी परिवार की एंट्री

इंडिया गेट पर माता-पिता से मिले राहुल-प्रियंका सवाल अब भी कायम—आखिर कौन है वह कथित…

3 days ago