Categories: Breaking News

भाजपा नेता अविराज सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय रक्तदान शिविर का शुभारंभ

रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में युवा भाजपा नेता अविराज सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय रक्तदान शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक डॉ. जीएस चौबे ने महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी की उपस्थिति में सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। शिविर के पहले दिन 113 रक्त वीरों ने रक्तदान कर मानव सेवा का सुखद उदाहरण प्रस्तुत किया। इसमें 13 रक्तदाता बहिनें भी शामिल हैं। स्वयं अविराज सिंह ने छह माह के भीतर ही दूसरी बार रक्तदान किया। विभाग संघचालक डा जीएस चौबे ने रक्तदानियों से भेंट कर उन्हें रक्तदान का महत्व और इसके लाभों को अवगत कराया। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने शिविर स्थल पर पहुंच कर रक्तदाताओं से भेंट की और उन्हें व्यक्तिगत रूप से प्रमाणपत्र भेंट किए। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का लगातार जायजा लिया और सभी रक्तदानियों से भेंट की। युवा नेता अविराज सिंह ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान करके मन और तन दोनों में नयी ऊर्जा का संचार होता है, मन में संतुष्टि का भाव आता है जिसे रक्तदान करने वाला ही अनुभव कर पाता है। उन्होंने कहा कि रक्तदाता का एक यूनिट ब्लड ब्लड बैंक के सेप्रेटर में पहुंच कर तीन अलग-अलग अवयवों में विभाजित होता है और आवश्यकता अनुसार किसी आकस्मिक जरूरतमंद की जान बचाने के काम आता है। उन्होंने कहा कि हमारे जिले के ब्लड बैंक हमेशा ऐसे जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता से भरे रहें और अभावग्रस्तों को मुफ्त ब्लड समय पर मिल सके इससे बड़ी सेवा दूसरी नहीं हो सकती। हमारा रक्त यह किसी संकट में पड़े मनुष्य की जान बचाने में काम आया है यह धन संपदा के दान से बड़ा दान है। अविराज सिंह ने कहा कि यह रक्तदान शिविर सभी के लिए मानव सेवा के सुगम अवसर के रूप में अगले दो दिवस 26 और 27 नवंबर को भी संचालित होगा। पूर्व में रजिस्ट्रेशन कराने वाले रक्तदाताओं के साथ सभी सक्षम भाई बहिनें रक्तदान कर सकते हैं, हम सभी आपके स्वागत और सुविधा के लिए यहां सतत उपस्थित हैं।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मन की बात में सुरक्षा, जनगणना और पोषण पर पीएम मोदी का जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 सितंबर 2026 को ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण…

14 hours ago

दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान थप्पड़ का विवाद, मंत्री प्रवेश वर्मा और AAP आमने-सामने

दिल्ली में सड़क निर्माण को लेकर चल रहा राजनीतिक विवाद अब थप्पड़ कांड तक पहुंच…

21 hours ago

मध्यप्रदेश – सागर में दिनदहाड़े हत्या, CCTV में कैद वारदात

16 सेकेंड में लोहे के पाइप से 14 वार, इलाके में मची सनसनी सागर। मकरोनिया…

2 days ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर- कई राज्यों में बारिश का कहर, यूपी में 16 मौतें

भोपाल/लखनऊ। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर ने देश के कई…

2 days ago

चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बीच आया नया मोड़

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

2 days ago

SIR विवाद अब अदालत की चौखट पर, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाएं

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

3 days ago