अपराध

सागर में नरवाई जलाने पर किसानों पर एफआईआर दर्ज

नरवाई जलाने पर किसानों पर सख्त कार्रवाई केसली एवं रहली तहसील में किसानों के खेत में पराली जलाने पर एफआईआर दर्ज

सागर 25 अक्टूबर 2025 कलेक्टर  संदीप जी. आर. के निर्देशानुसार जिले में पराली नरवाई जलाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील केसली एवं रहली क्षेत्र में अलग-अलग किसानों के विरुद्ध फसल अवशेष जलाने पर अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं। तहसील कार्यालय केसली के पटवारी अरविंद कुर्मी पटेल ने तहसीलदार केसली के आदेश के तहत थाना गौरझामर को रिपोर्ट सौंपी, जिसमें ग्राम नयानगर निवासी राकेश कुमार पिता गोकलचंद जैन द्वारा खेत में पराली जलाने की जानकारी दी गई। जांच में पाया गया कि आरोपी ने अपनी भूमि खसरा नंबर 480/2 रकबा 2.00 हेक्टेयर पर मक्का की फसल कटाई के बाद फसल अवशेषों को जलाया, जिससे पर्यावरण प्रदूषण एवं आगजनी की संभावना उत्पन्न हुई। इस कृत्य को शासन के निर्देशों और Air (Prevention and Control of Pollution) Act, 1981 का उल्लंघन पाया गया।

इस पर थाना गौरझामर में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। इसी प्रकार तहसीलदार केसली के तहत ग्राम जनकपुर के किसान भरत पिता शिवराज लोधी एवं आशीष पिता शिवराज लोधी द्वारा अपनी भूमि खसरा नंबर 359/2 रकबा 2.59 हेक्टेयर पर पराली जलाने का मामला सामने आया। मौके की जांच में पाया गया कि दोनों किसानों ने बिना अनुमति खेत में आग लगाई, जिससे जनहानि, धनहानि एवं पर्यावरणीय क्षति की संभावना बनी। रहली में भी एफआईआर दर्ज तहसील रहली क्षेत्र में आवेदक बलराम अहिरवार की रिपोर्ट पर ग्राम ढिकुआ निवासी जयराम पिता हरिराम कुर्मी के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ। आरोपी ने अपने खेत खसरा नंबर 45/1, रकबा 1.49 हेक्टेयर में पराली जलाकर शासन के प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन किया था। तीनों मामलों में अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। कलेक्टर  संदीप जी. आर. ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में पराली जलाने की किसी भी घटना को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे खेतों की सफाई के लिए वैज्ञानिक और पर्यावरण अनुकूल विधियों का उपयोग करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर की अपील कलेक्टर श्री संदीप जी. आर. ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे नरवाई या पराली न जलाएं तथा फसल अवशेष प्रबंधन हेतु शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए संसाधनों का उपयोग करें। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश में धान, गेहूं एवं अन्य फसलों के अवशेषों को खेतों में जलाना प्रतिबंधित किया गया है

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

स्कॉटलैंड में सागर की बेटी यामिनी  ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में जीता रजत पदक

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 31 जुलाई 2026 को सागर जिले…

14 hours ago

दतिया में दगाबाजों की बारीकी से पड़ताल

दतिया विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है परिणाम 3 अगस्त को…

21 hours ago

“सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश

युवा  नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण से जीता सभी…

2 days ago

सांसद वानखेड़े ने रेल मंत्री से सागर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई

बीना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और मंडी बामोरा में प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टॉपेज की…

2 days ago

संजय दत्त @ 67 : गलतियों से गिरकर, संघर्ष से उठकर सुपरस्टार बनने की कहानी

भारतीय सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी पहचान केवल उनकी फिल्मों से नहीं,…

2 days ago

ई-20 पेट्रोल – सस्ता ईंधन का वादा, अब ‘किसानों के सम्मान’ का नया तर्क?

भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की एक विशेषता है—वह अपने हर बड़े फैसले के…

3 days ago