लोकतंत्र-मंत्र

मालथौन में व्यवहार न्यायालय और 7 नवीन पद स्वीकृत

मालथौन में व्यवहार न्यायालय और 7 नवीन पदों की स्वीकृति पर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डा मोहन यादव का आभार व्यक्त किया

सागर। मध्यप्रदेश मन्त्री परिषद की बैठक में खुरई विधानसभा क्षेत्र के मालथौन विकासखंड मुख्यालय पर व्यवहार न्यायालय (कनिष्ठ खंड) की स्थापना की स्वीकृति का निर्णय लिये जाने पर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री व मंत्रिपरिषद का आभार व्यक्त किया है।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में 23 अक्टूबर,2025 को आयोजित मंत्रि परिषद की बैठक में पारित निर्णय के अनुसार मालथौन जिला सागर में व्यवहार न्यायालय कनिष्ठ खंड के नियमित न्यायालय की स्थापना की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए कुल 07 नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है।पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डा मोहन यादव को किसानों के हित में लिए गए उस निर्णय की भी सराहना की गई है जिसमें वर्ष 2025-26 के लिये सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर अल्पावधि फसल ऋण दिये जाने की योजना को निरन्तर रखे जाने कीं स्वीकृति दी गई है। इस योजना के तहत किसानों को 3 लाख रूपये तक का लोन दिया जाता है जिसके लिए वर्तमान वर्ष में 23000 करोड़ रूपये वितरण  का लक्ष्य रखा गया है। पूर्व गृहमंत्री, विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में 800 बिस्तर बढाए जाकर 1800 बिस्तरीय अस्पताल करने से बुंदेलखंड में चिकित्सा सुविधा में वृद्धि होगी जिसकी यहां लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

2 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago

देश में सबसे लंबे समय तक शासन प्रमुख रहने का नया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य और केंद्र की सत्ता को मिला कर देश में सबसे…

5 days ago

नवरात्रि में प्रतिदिन नयनाभिराम श्रृंगार किया जाता है मां हिंगलाज देवी का

कड़ान नदी के तट पर स्थित 400 वर्ष पुराने मंदिर में अज्ञातवास के दौरान आए…

6 days ago