सागर जिले के एक गांव में शराब के विरोध में अनोखी पहल शुरू की गई है गांव गांव में बिक रही अवैध शराब के सेवन से गांव के लोग और महिलाएं परेशान है। जिससे अब गांव गांव में लोगों ने शराबबंदी की मुहिम छेड़ दी है ग्राम पंचायतो में शराब बंद करने का निर्णय लेकर ग्रामीणों द्वारा अनोखी पहल की जा रही है। जहां सिंगपुर गंजन के सरपंच और ग्रामीणों ने गांव के राम मंदिर में ग्राम सभा आयोजित कर प्रस्ताव पारित किया और थाना प्रभारी देवरी के नाम एक ज्ञापन दिया है जिसमें उल्लेख किया गया है कि ग्राम सिंगपुर में राम मंदिर प्रांगण में शराब के लिए समस्त ग्राम वासियों ने एक बैठक आयोजित की जिसमें निर्णय लिया गया कि ग्राम पंचायत सिंगपुर गंजन में जो भी व्यक्ति शराब बेचेगा एवं शराब पिएगा उसके लिए पीने वाले को 51 सो रुपए एवं शराब बेचने वाले को 11 हजार रुपए जुर्माना निर्धारित किया गया है अगर जुर्माना न दिया गया तो उसको एक वर्ष के लिए गांव से बहिष्कृत किया जाएगा ।ज्ञापन देने वालों में ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण कुमार विश्वकर्मा राजेंद्र सिंह राजपूत रविकांत मिश्रा राजकुमार नेमा चमन लाल सैनीएसहित ग्राम के लोग और महिलाएं उपस्थित रही।
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।
खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…
बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…
मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…
पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य और केंद्र की सत्ता को मिला कर देश में सबसे…
कड़ान नदी के तट पर स्थित 400 वर्ष पुराने मंदिर में अज्ञातवास के दौरान आए…