निरोगी-काया

माताएं, बहने परिवार और राष्ट्र की धुरी हैं, महिलाओं के विकास से ही देश का विकास संभव- मंत्री राजपूत

माताओं, बहनों के स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए सरकार के पास पैसों की कमी नहीं है एवं माताएं, बहने परिवार और राष्ट्र की धुरी हैं, महिलाओं के विकास से ही देश का विकास संभव है। उक्त विचार खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम में जिला स्तरीय आयोजन में जिला चिकित्सालय परिसर में व्यक्त किये। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष  वृंदावन अहिरवार, श्याम तिवारी,  हरिराम सिंह, सुखदेव मिश्र, संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी, कलेक्टर संदीप जी आर, संयुक्त संचालक डॉ नीना गिड़ीयन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ममता तिमोरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।मंत्री  राजपूत ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का राष्ट्रीय व्यापी शुभारंभ किया जा रहा है जिसके तहत सागर जिला चिकित्सालय में भी इस स्वस्थ नारी सशक्त परिवार एवं ब्लड डोनेशन अभियान का आज शुभारंभ हुआ है।राजपूत ने कहा कि हमारे देश की तस्वीर और तकदीर बदलने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बृहद एवं राष्ट्रव्यापी सेवा पखवाड़ा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साल 2014 के बाद देश का अद्भुत विकास हुआ है। भारत सिर्फ आंकड़ों में ही नहीं असल में विश्वगुरु बन रहा है। सारी दुनिया हमारे देश को विश्वगुरु बनता देख रही है। हमारे प्रधानमंत्री ने गांव, शहर, प्रदेश, देश और विश्व में एक नई ऊर्जा का संचार किया है। यह हमारे प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन और दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि भारत आज विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना के संकल्प में स्वास्थ्य एवं स्वस्थ भारत सबसे पहली कड़ी है।

इस अवसर पर सागर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने कहा कि स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार महिला स्वास्थ्य पर जागरूकता अभियान देश का बड़ा अभियान है। इसके माध्यम से हमारी माताओं, बहनों के स्वास्थ्य की सभी प्रकार की जांच हो सकेगी और वो भी निःशुल्क। श्रीमती वानखेड़े ने कहा किजब महिलाएं स्वस्थ होती हैं, तभी वे अपने परिवार का सही मार्गदर्शन और पालन-पोषण कर सकती हैं। महिलाओं को अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी चाहिए, यह खुद के साथ-साथ परिवार के लिए भी जरूरी है। सरकार ने भी मातृ स्वास्थ्य को प्राथमिकता में रखते हुए योजनाएं चलाई हैं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना और जननी सुरक्षा योजना। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सशक्त बनाना है।विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि सागर के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है जब सागर स्वास्थ्य की दिशा में लगातार प्रगति कर रहा है और हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के द्वारा सागर के लिए लगातार स्वास्थ्य की दिशा में अनेक उपलब्धियां प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सागर में शीघ्र ही कैंसर अस्पताल एवं हृदय रोग का इलाज शुरू होगा। विधायक श्री जैन ने कहा कि स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक सशक्त समाज की नींव है। महिलाओं की सेहत पर निवेश कर हम एक बेहतर, सशक्त और खुशहाल राष्ट्र की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।  संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ नीना गिडियन ने कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।  कार्यक्रम का संचालन डॉ अरुण सिंघई ने किया एवं आभार मुख्य चिकित्सा में स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती डॉक्टर ममता तिमोरे ने माना।

 

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बीएमसी बड़ी छलांग लगाने के लिए तैयार – 16 साल का सपना होगा साकार, 250 एमबीबीएस सीटों की तैयारी

बुंदेलखंड के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) के लिए एक स्वर्णिम युग…

6 hours ago

जो तुमसे टकराएगा, मिट्टी में मिल जाएगा

एक जमाने में प्रतिकार का प्रमुख नारा था-'जो हमसे टकराएगा, मिट्टी में मिल जाएगा'. वक्त…

2 days ago

भाजपा और पीएम मोदी के नवीन बॉस

बिहार में भाजपा की राजनीति के चेहरे 45 वर्षीय नितिन नबीन मंगलवार को भाजपा के…

5 days ago

चाँदी पहुंची तीन लाख के पार आगे क्या होगा !

चांदी पहली बार 3 लाख के पार, 15 हजार बढ़ी बीते दो साल में सोने…

5 days ago

माघ मेले में मौनी अमावस्या पर शंकराचार्य और पुलिस विवाद

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद एक बार फिर विवादों में हैं गौतलब है की कुम्भ मेले में…

6 days ago

हार बांटते चलो ! बस हार बांटते चलो!!

मुद्दा स्थानीय निकाय के चुनाव नहीं बल्कि चुनाव में हुई हार और जीत का है.…

6 days ago