राजनीतिनामा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर मामला दर्ज करने की मांग

सागर। सोमवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व किए गए कलेक्टर घेराव के बाद मंगलवार को भाजपा विधायक शैलेंद्र कुमार जैन व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया सहित भाजपा पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से भेंट की व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं पर बगैर अनुमति के असंवैधानिक रूप से विरोध प्रदर्शन करने पर अविलंभ कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज करने की मांग लेकर ज्ञापन सौंपा। पुलिस अधीक्षक से भेंट उपरांत मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सागर हुए असंवैधानिक रूप से विरोध प्रदर्शन की घोर निंदा करते है कांग्रेस के इस निंदनीय कृत्य से समूचे सागर के आम जनमानस को दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं कांग्रेसी नेता हवा-हवाई मनगणत बातांे का ढिंढोरा पीटते रहे और नेताओं सहित प्रशासनिक अधिकारियों पर अमर्यादित टिप्पणियां करते रहे, जो अशोभनीय और निंदनीय हैं। कांग्रेस नेताओं के इन्हीं कृत्यों के कारण आमजन ने उन्हें हासिए पर डाल रखा है।जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा की कांग्रेसी नेताओं द्वारा सागर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन के नाम पर असंवैधानिक रूप से हुड़दंग लीला व अमर्यादित भाषा शैली का प्रयोग कर प्रशासनिक अधिकारियों को अपमानित कर धमकाने का कु-प्रयास किया है जो घोर निंदनीय है। एक ओर कांग्रेसी नेता संविधान की दुहाई देकर राजनैतिक रोटियां सेंकते है तो दूसरी तरफ असंवैधानिक कृत्यों व गलत भाषा शैली से संविधान को शर्मशार करते हुए कांग्रेस का असली चेहरा आमजन के बीच प्रस्तुत करते हैं।इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, संभागीय कार्यालय मंत्री डॉ वीरेंद्र पाठक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी, जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, जिला मंत्री सुषमा यादव, जिला कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, जिला सह कोषाध्यक्ष विक्रम केसरवानी, मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी, पार्षद रीतेश तिवारी, देवेंद्र अहिरवार, रानी चौधरी, अंशुल हर्षे, सुमित यादव, वैभव यादव, ओ.पी. सोनी उपस्थित रहें। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बंदूक की फोटो ने खोला राज, घर पहुंची पुलिस तो मिला करोड़ों का कैश

सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ एक फोटो डालना एक युवक को भारी पड़ गया।…

7 hours ago

लाल किले से पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्

लाल किले से पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्’, स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखा राष्ट्रभक्ति का…

1 day ago

सोशल मीडिया पर अप्रमाणित दावों से पूर्व मंत्री की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने पर हाईकोर्ट सख्त

मानहानिकारक पोस्ट और वीडियो हटाने के निर्देश सागर। दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक…

4 days ago

तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ मंत्री राजपूत ने निकली तिरंगा यात्रा

सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर मंडल में निकाली जायेगी भव्य तिरंगा यात्रा: मंत्री राजपूत राष्ट्रीय…

7 days ago

छात्रों के सवाल पर सियासत क्यों खामोश है ?

भारत में बीते  एक महीने में दो बड़े छात्र आंदोलन ने बेपटरी और मनमर्जी से…

1 week ago

झारखण्ड – नाराज छात्र आज करेंगे विधानसभा का घेराव

सीबीआई जाँच की मांग पर अड़े छात्र सरकार सहमत नहीं । बीते 16 दिनों से…

1 week ago