लोकतंत्र-मंत्र

सागर सांसद वानखेड़े द्वारा लोकसभा में उठाए मुद्दों पर लगी मंजूरी की मुहर

जिले के लिए सौगात : सांसद की मांग पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने दी बीना में रिंग रोड की मंजूरी  

सागर संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती डॉक्टर लता वानखेड़े ने लोकसभा बजट सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग नितिन गडकरी से मुलाकात कर बीना विधानसभा क्षेत्र में रिंग रोड निर्माण करने की मांग रखी। श्रीमती वानखेड़े के प्रस्ताव और तर्कों से सहमत होते हुए श्री गडकरी ने बीना रिंग रोड की मंजूरी दी है; जो जनहित में एक सार्थक पहल है।सांसद श्रीमती वानखेड़े ने केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी को बिंदु बार बताया कि सागर जिले का बीना विधानसभा क्षेत्र चारों ओर से रेल मार्ग से घिरा है । शहर में घनी आबादी; संकीर्ण रास्ते हैं जिन पर भारी वाहनों विशेषकर बीना रिफाइनरी के वाहनों का आवागमन होता है । जिससे ट्रैफिक जाम होता है और आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। इस समस्या से निजात के लिए बिना में रिंग रोड जरूरी है । उन्होंने बताया रिंग रोड बनने से भारी वाहनों को शहर से बाहर आने जाने में सुविधा होगी । इसके अलावा रिंग रोड निर्माण से स्टेट हाईवे सागर बीना; नेशनल हाईवे माल्थोन ललितपुर झांसी एवं बीना कुरवाई; विदिशा बीना   सिरोंज बैरसिया से भोपाल टच करते हुए चलेंगे। इन मार्गों से जाने वाले वाहनों को बीना शहर के अंदर नहीं आना पड़ेगा ।श्रीमती वानखेड़े के प्रस्ताव को गंभीरता से सुनकर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री गडकरी ने तुरंत प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। गौरतलब है बीना में रिफाइनरी के अलावा कई इंडस्ट्रियल हब है जिससे भारी वाहनों का आना-जाना होता है। इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए श्रीमती वानखेड़े ने जनहित में यह मुद्दा उठाया जिसे स्वीकृति भी मिली है।
अंडर और ओवरब्रिज भी बनेगा : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी की मांग पूरी की – सागर सांसद श्रीमती डॉ लता वानखेड़े ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से मुलाकात कर सागर संसदीय क्षेत्र के मंडी बामोरा स्टेशन के पास गेट क्रमांक 300 और 301 के पास ओवरब्रिज की मांग को श्री वैष्णो ने मंजूर किया है। श्रीमती वानखेड़े ने बताया मंडी बामोरा रेलवे स्टेशन कुरवाई पठारी एवं सिरोंज तहसील का एकमात्र स्टेशन है। इस स्टेशन के पास गेट क्रमांक 300 और 301 है जहां से रोजाना हजारों वाहनों का आवागमन रहता है । रेलवे गेट बंद होने की स्थिति में जनता के अलावा एंबुलेंस; स्कूल बसों को काफी देर इंतजार करना पड़ता है । आपातकालीन स्थिति में मरीजों और उनके परिजनों को अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ता है। जनहित में इन दोनों गेटों के पास अंदर एवं ओवरब्रिज बनाने की आदेश प्रसारित करें । श्रीमती वानखेड़े की मांग पर रेल मंत्री ने यह प्रस्ताव स्वीकृत कर उन्हें आश्वासन दिया जल्द ही सर्वे कर अंडर और ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू होगा।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मन की बात में सुरक्षा, जनगणना और पोषण पर पीएम मोदी का जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 सितंबर 2026 को ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण…

13 hours ago

दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान थप्पड़ का विवाद, मंत्री प्रवेश वर्मा और AAP आमने-सामने

दिल्ली में सड़क निर्माण को लेकर चल रहा राजनीतिक विवाद अब थप्पड़ कांड तक पहुंच…

20 hours ago

मध्यप्रदेश – सागर में दिनदहाड़े हत्या, CCTV में कैद वारदात

16 सेकेंड में लोहे के पाइप से 14 वार, इलाके में मची सनसनी सागर। मकरोनिया…

2 days ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर- कई राज्यों में बारिश का कहर, यूपी में 16 मौतें

भोपाल/लखनऊ। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर ने देश के कई…

2 days ago

चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बीच आया नया मोड़

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

2 days ago

SIR विवाद अब अदालत की चौखट पर, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाएं

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

3 days ago