प्रदेश

पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नरोदा ग्राम में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया

खुरई। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नरोदा गांव पहुंच कर बाढ़ से हुई तबाही का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि गांव में हुए नुकसान का तीन दिन के भीतर सर्वे करते हुए पीड़ितों को अधिकतम राहत प्रदान की जाए।उल्लेखनीय है कि 27 जुलाई की रात 10 बजे भारी बारिश के कारण गांव के पास बहने वाली नरेन नदी ने गांव को चपेट में ले लिया। जिससे आई बाढ़ में नरोदा गांव के दर्जनों घरों में पानी घुस गया था। पूर्व मंत्री श्री सिंह ने नरोदा गांव पहुंच कर घरों की स्थिति देखी, गांव की पुलिया और आसपास के एरिया में पानी से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने सभी ग्रामीणों, महिलाओं और स्कूली बच्चों से बात कर उनकी परेशानियां सुनीं। पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने मौके पर उपस्थित एसडीएम श्री रवीश श्रीवास्तव व तहसीलदार श्री यशोवर्धन सिंह, जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती मीना कश्यप को गांव में तात्कालिक खाद्यान्न पहुंचाने, नुकसान का सर्वे कर राहत राशि के प्रकरण बनाने, चोक हुई पुलिया की सफाई और पुनर्निर्माण तथा नरोदा गांव की प्रस्तावित सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
सुमरेड़ी रेलवे अंडरपास का निरीक्षण किया
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने जलभराव से बंद हुए सुमरेड़ी रेलवे अंडरपास का प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। यहां इकट्ठा हुए कई ग्रामों के लोगों से उन्होंने चर्चा की। मौके से ही रेलवे के अधिकारियों को समस्या की गंभीरता से अवगत कराते हुए समस्या के स्थायी निराकरण के लिए कहा। आवागमन का एकमात्र रास्ता बंद हो जाने के कारण स्थानीय लोग सुमरेड़ी रेलवे फाटक खोले जाने की मांग कर रहे हैं।
अधिकारियों के साथ जन समस्याएं सुनीं, निराकरण कराया

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही निराकरण कराया। इस अवसर पर सभी प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

 

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

21 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

21 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

21 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago