राजनीतिनामा

जन परिषद का हर सदस्य सेलिब्रेटी बने : एन के त्रिपाठी

जन परिषद की वूमेन विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री डॉ (श्रीमती) सुनील डबास मैडम एवं राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती कमला रावत मैडम को , उनके अपने अपने क्षेत्र विशेष में असाधारण उपलब्धियां अर्जित करने के फलस्वरूप दैनिक भास्कर द्वारा वूमेन ऑफ द ईयर से सम्मानित किए जाने के उपरांत , जन परिषद परिवार ने भी पद्मश्री सुनील डबास मैडम एवं सुश्री कमला रावत मैडम को ,एक गरिमामय कार्यक्रम में सम्मानित किया । चेयरमैन एवं पूर्व डीजीपी श्री एन के त्रिपाठी सर ने कहा कि यह पूरे जन परिषद परिवार के गौरवान्वित होने के क्षण हैं। उन्होंने कहा कि मुझे तो उस दिन का इंतजार है जब जन परिषद का प्रत्येक सदस्य डबास मैडम और कमला रावत मैडम जैसा सेलिब्रेटी बनेगा। उनके अनुसार यह कोरी कल्पना की बात नहीं है । यदि हम जीवन में कड़ी मेहनत, ध्येय निष्ठा , अनुशासन और मंजिल पाने का अटूट जुनून पैदा कर लें , तो दुनिया की कोई ताकत आपको लक्ष्य प्राप्ति से रोक नहीं सकती ।

इस गरिमामय कार्यक्रम में डीजीपी स्पेशल श्रीमती सुषमा सिंह मैडम ने बड़े अनौपचारिक और भावनात्मक अंदाज में जन परिषद की अभी तक की उपलब्धियों पर संस्था को बधाईयां दीं और रचनात्मक कार्यों के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में पूर्व आईएएस अजात शत्रु सर , श्री अजय श्रीवास्तव नीलू जी, मिसेज यूनिवर्स प्रगति सेठ मैडम, संयोजक रामजी श्रीवास्तव , श्री अतुल कुलश्रेष्ठ जी,रघुवीर तिवारी जी,श्री विनोद श्रीवास्तव जी ,श्री मोहन अग्रवाल जी,श्री महेंद्र जोशी जी ,श्री नितिन श्रीवास्तव जी , डॉ बृजेश श्रीवास्तव जी, श्री अशोक निगम जी, श्री संदीप श्रीवास्तव जी एवं श्री रामेश्वर खावदे जी विशेष रूप से उपस्थित थे । आभार प्रदर्शन श्री मोहन अग्रवाल जी ने किया ।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर फैसले की बारी

सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…

7 hours ago

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago