राजनीतिनामा

गृह मंत्री अमित शाह से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने की सौजन्य भेंट

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दिल्ली प्रवास के दौरान की केंद्रीय मंत्रियों तथा संगठन के पदाधिकारियों से सौजन्य भेंट *भारतीय जनता पार्टी की पुनः देश में सरकार बनने पर बधाई दी

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली प्रवास पर मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का मुलाकातों का दौर शुरू है। जिसमें केन्द्रीय मंत्रियों से एवं संगठन के पदाधिकारियों से सौजन्य भेंट कर रहे हैं। सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दिल्ली प्रवास के दौरान सौजन्य भेंट कर आर्शीवाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। मंत्री श्री राजपूत ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को देश में पुनः भाजपा की सरकार बनने पर शुभकामनायें एवं बधाई दीं। मध्यप्रदेश की 29 की 29 सीटें भाजपा प्रचंड बहुमत से जीती है। प्रदेश में इंदौर के बाद सुरखी सार्वधिक मतों से भाजपा जीती है जबकि इंदौर में कांग्रेस का प्रत्याशी मैदान में नही था इस हिसाब से देखा जाये तो सुरखी विधानसभा पहले नंबर पर भाजपा को विजय दिलाने में स्थान रखती है। दिल्ली प्रवास के दौरान मंत्री श्री राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल.संतोष, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केन्द्रीय पर्यावरण वन एवं जल वायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केन्द्रीय राज्य मंत्री एल.मुर्गन सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के पदाधिकारियों से भेंट की। इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने मध्यप्रदेश विकास एवं संगठन को लेकर चर्चा की।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

युवा विधायकों को समझाई गई विकास की बारीकियां

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान के युवा विधायकों के सम्मेलन में विधायकों को विकास की…

12 hours ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर फैसले की बारी

सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…

2 days ago

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

4 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

5 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

7 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

1 week ago