राजनीतिनामा

सागर में बस संचालको की हड़ताल खत्म- मंत्री राजपूत ने कराई मध्यस्थता

नए बस स्टेंड और नए रूट से बसों के संचालन के विरोध को लेकर बस संचालकों की हड़ताल सांतवे दिन खत्म हो गई। खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत कलेक्टर और बस संचालकों की बैठक में मांगों पर  सहमति बनी। बैठक में तय हुआ कि सभी बसें नए बस स्टेंड संचालित होंगी। नरसिंहपुर जबलपुर रूट से आने वाली बसे मकरोनिया सिविल लाईन तहसीली तिली होती हुई जाएंगी।  मंत्री गोविंद राजपूत और बस संचालको ने संयुक्त प्रेस वार्ता में हड़ताल खत्म होने की जानकारी देते हुए कहा  बैठक में तय हुआ कि सभी बसें दोनो नए बस स्टेंड से चलेंगी। लेकिन नरसिंहपुर और जबलपुर रूट से आने वाली बसे अब मकरोनियाए सिविल लाईनए तिली राजघाट रोड होते हुए आरटीओ बस स्टेंड पहुंचेंगी। शहर के अंदर इसके स्टॉपेज बनाए जाएंगे और यात्री प्रतीक्षालय बनेंगे ताकि यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़े। सिटी बस भी संचालित होंगी। मंत्री राजपूत ने कहा कि नए बस स्टैंड से मकरोनिया तक 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बसों का संचालन किया जाएगा। किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर बस मालिक जिम्मेदार रहेंगे।बस मालिकों को उनके ऑफिस के संचालन के लिए नए बस स्टैंड पर को जमीन आवंटित की गई है जिस पर वह अपना ऑफिस बनाकर बसों का संचालन करेंगे। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार बस स्टैंड के पुराने दुकानदारों को भी जमीन प्रदान की जाएगी। बस संचालकों के साथ हुई बैठक में यह भी निश्चित किया गया कि दोनों नए बस स्टैंड से बसों का संचालन होगा एवं राजघाट चौराहा स्वीडिश मिशन स्कूल के पास और कठुआ पुल पर यात्री प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे। जहां बसें रुक कर सवारी ले सकेंगी। बस एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्री राजपूत की मध्यस्थता के चलते हम सभी ऑपरेटरों की मांगें तथा समस्याओं का निराकरण किया गया है। जिसके लिए हम सभी बस ऑपरेटर मंत्री श्री राजपूत को धन्यवाद प्रेषित करते हैए साथ ही इस तरह की आगे कोई भी जनता को परेशानी न हो इसका हम सभी लोग प्रयास करेंगें। हमारी मांगों को लेकर मंत्री श्री राजपूत ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैंएजिससे हम सभी लोग अपनी हड़ताल खत्म कर बसों का संचालन करेंगें।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

पटनेश्वर धाम- 800 साल पुराना है शिव मंदिर, अनोखी है इससे जुड़ी कहानी

रानी का पटनेश्वर स्वप्न, बना इकलौता धाम जहां महाशिवरात्रि से पहले होता है शिव विवाह…

2 days ago

शिव ही सत्य है, शिव अनंत है शिव अनादि है, शिव भगवन्त है

शिव ही सत्य है, शिव अनंत है। शिव अनादि है, शिव भगवन्त है।। शिव ही…

2 days ago

नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आस्था के सभी स्थलों का विकास कर रही सरकार नोहटा को बनाया जाएगा नगर परिषद…

3 days ago

बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह कार्यक्रम की पहल सराहनीय : मुख्यमंत्री यादव

महाशिवरात्रि पर्व पर तीन दिवसीय सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री वैदिक मंत्रोच्चार…

3 days ago

सागर में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात

सागर सागर लोकसभा क्षेत्र के विकास और नागरिकों को  सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सागर…

3 days ago

क्या सच में जायेगी राहुल की सांसदी !

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की सांसद सदस्यता पर एक बार फिर संकट…

3 days ago