सीबीआई ने मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध संत व रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन रविशंकर महाराज रावतपुरा सरकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है उनके खिलाफ ये एफआईआर कॉलेज को मान्यता देने और सीटें बढ़ाने के लिए नेशनल मेडिकल काउंसिल यानी एमआईसी की टीम को रिश्वत देने के मामले में दर्ज कराई गई है। दरअसल सीबीआई को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि कुछ अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रिश्वत लेकर निजी मेडिकल कॉलेजों की मान्यता रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं इसी सूचना के आधार पर सीबीआई ने ट्रैप तैयार किया और बेंगलुरू में इंस्पेक्शन टीम के एक डॉक्टर को 55 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।एसा माना जा रहा है कि इस कार्यवाही के बाद मध्यप्रदेश के सागर जिले में चल रहे एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव नहीं आये लेकिन भाजपा सरकार के उप मुख्यमंत्री शुक्ला , प्रहलाद पटैल समेत सभी दिग्गज नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।
सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…
लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…
खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…
बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…
मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…