अपराध

सागर गल्ला मंडी में शराब दुकान से किसानों को अनहोनी की आशंका

मंडी समिति ने शराब दुकान खाली कराने के लिए दुकानदार को लिखा पत्र; अब कार्यवाही का इंतजार

खुरई रोड स्थित नवीन सागर गल्ला मंडी मैं खुली शराब दुकान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है! दुकानदारों और किसानों की मांग पर अब मंडी प्रशासन ने दुकान मालिक को शराब दुकान खाली करने के लिए पत्र जारी किया है! इधर कुछ किसान और मंडी के दुकानदार कलेक्टर संदीप जीआर और एसडीएम अदिति यादव से मिले जिस पर व्यापारियों और किसानों को शीघ्र ही उक्त शराब दुकान को खाली करने के लिए आश्वासन दिया गया है! मालूम हो कि सागर गल्ला मंडी स्थित परिसर के भाग 2 के बाहर की ओर बने सैंडीशॉप क्रमांक 23 के तहत साल 2009 में वह दुकान आवंटित की गई है! मंडी प्रशासन द्वारा दुकान मलिक को जारी पत्र पत्र क्रमांक 64 दिनांक 16 अप्रैल 2024 एवं पत्र क्रमांक 606 दिनांक 1 अगस्त 2024 एवं पत्र क्रमांक 943 दिनांक 3 अक्टूबर 2024 में कहा गया है व्यापारी और किसानों द्वारा दी गई शिकायत की जांच में यह निष्कर्ष निकला है कि आपने अपनी दुकान शराब बिक्री के लिए किराए पर दी है । इस क्षेत्र में शराब बेचने से हजारों किसानों और व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । इस बारे में कई बार ज्ञापन के माध्यम से भी शासन और प्रशासन को शिकायत की जा चुकी हैं । मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड सागर एवं कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया गया है। मंडी प्रशासन द्वारा जारी पत्र में लिखा है सैंडीशॉप को किसी अन्य व्यक्ति को किराए पर दिया जाना एवं उसमें शराब की दुकान का संचालन मध्य प्रदेश कृषि उपज मंडी की कंडिका 3 (2) 14 (1) 14 (2) एवं 14 (3) एवं अनुबंध की शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन है। अतः आप उक्त शराब दुकान को तत्काल वहां से हटाए। गौरतलब है मंडी सचिव द्वारा दिए गए पत्र के बाद भी उक्त दुकान अब तक नहीं हटाए जाने की विरोध में पुनः कुछ किसान और व्यापारी कलेक्टर एसडीएम से मिले हैं; उन्हें आश्वासन दिया गया है कि अति शीघ्र वह दुकान पुलिस बल की उपस्थिति में हटाई जाएगी! गौरतलब है मंडी परिसर में देर रात तक डाक होती है। लेन देन होता है लेकिन वहां शराब दुकान होने से किसानों को लूट एवं अन्य वारदातों का खतरा है। इसके अलावा शराब दुकान के आसपास बनी दुकानदारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । कुछ दुकानदारों; व्यापारियों और किसानों ने एसडीएम से मुलाकात कर शराब दुकान को हटाए जाने की मांग की है। व्यापारियों और किसानों का कहना है यदि उक्त शराब दुकान एक हफ्ते के अंदर नहीं हटाई गई तो आंदोलन किया जाएगा।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

17 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

2 days ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

2 days ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

2 days ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

3 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

3 days ago