अपराध

सागर – ई-चालान का भुगतान न करने वाले 997 वाहन चालकों पर की जाएगी सख्त कार्यवाही

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पांच या पांच से अधिक ई-चालान जिन वाहनों पर जनरेट किये गये हैं उन वाहनों की जब्ती की कार्यवाही करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री संदीप जी. आर. ने दिये हैं। सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। शहर में दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट, तीन सवारी और रेड लाइट का उल्लंघन जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर आईटीएमएस के अंतर्गत चौराहों पर लगे अत्याधुनिक आरएलवीडी कैमरों, ऐएनपीआर कैमरों की मदद से ई-चालान की कार्यवाही की गई है। उक्त ई-चालान की सूचना संबंधित वाहन मालिकों के पास मैसेज, ऑनलाइन माध्यम से दी गई और कॉल करके भी चालान जमा करने हेतु सूचित किया गया। उक्त वाहन चालकों द्वारा चालान न भरने के साथ ही बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया है,  जिसके कारण एक वाहन पर कई ई-चालान जनरेट और पेंडिंग हैं। 435 वाहन मालिकों के 5 चालान सहित इससे अधिक चालान वाले 997 वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश कलेक्टर एवं सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अध्यक्ष श्री संदीप जी. आर. ने पुलिस विभाग को दिये। ई-चालान जनरेट होने के तत्काल सूचना मिलने से 15 दिन के अंदर चालान की जुर्माना राशि ऑनलाइन या यातायात थाने के माध्यम से जमा की जाती है। ऐसे सभी वाहन जिन पर ई-चालान का भुगतान बाकी है उनके प्रकरण वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किये गये हैं। कलेक्टर श्री संदीप जी. आर. ने उक्त सभी लापरवाह वाहन चालकों द्वारा ई-चालान का भुकतान न करने पर वाहनों की जब्ती के साथ ही सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशानुसार 5 और 5 से अधिक चालान वाले कुल 997 वाहन मालिकों पर वाहन जब्ती के साथ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

5 hours ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

5 hours ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

22 hours ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

22 hours ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

1 day ago

सागर में आस्था का सैलाब जयकारों के बीच मां दुर्गा को दी विदाई

पुरव्याऊ की कांधे वाली काली माता के चल समारोह ने बांधा समां पुष्पवर्षा और आतिशबाजी…

2 days ago