राजनीतिनामा

पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह के आरोप से गरमाई सियासत

एक दिन के प्रवास पर सागर आये उपमुख्यमंत्री एवं सागर के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल के समक्ष जिला योजना समिति की बैठक में पूर्व गृहमंत्री और खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह के आरोपो से अब सियासत गरमा गई है दरअसल जिला योजना समिति की बैठक में पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने उपमुख्यमंत्री शुक्ल से पुलिस अधिकारियों द्धारा काल डिटेल निकलवाकर दबाब बनाने का गंभीर आरोप लगाया था । सिंह ने कहा था कि आई जी और एसपी की अनुमति के बिना ही कुछ पुलिस अधिकारी मोबाइल की काल डिटेल निकलवा रहें है जिसका मिसयूज किया जा सकता है । जिस पर उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने इसे गंभीर मुददा बताते हुए जांच की बात कही थी ।
अब कांग्रेस ने इस प्रकरण को लपकते हुए प्रदेश की मोहन यादव सरकार को कटघरे में खड़ा किया है सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रदेश कांग्रेस के हवाले से एक मेसेज में लिखा गया है कि पूर्व गृहमंत्री और भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह की शिकायत है कि पुलिस अनधिकृत रूप से कॉल डिटेल्स निकालकर लोगों को धमका रही है! मोहन सरकार के गृहमंत्री की विफलता प्रदेश में कानून व्यवस्था का बंटाधार करने पर तुली है!हद्द यह है कि एक के बाद भाजपा के ही जनप्रतिनिधियों की शिकायतों के बावजूद सरकार कदम उठाने को तैयार नहीं है!!

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मन की बात में सुरक्षा, जनगणना और पोषण पर पीएम मोदी का जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 सितंबर 2026 को ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण…

13 hours ago

दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान थप्पड़ का विवाद, मंत्री प्रवेश वर्मा और AAP आमने-सामने

दिल्ली में सड़क निर्माण को लेकर चल रहा राजनीतिक विवाद अब थप्पड़ कांड तक पहुंच…

20 hours ago

मध्यप्रदेश – सागर में दिनदहाड़े हत्या, CCTV में कैद वारदात

16 सेकेंड में लोहे के पाइप से 14 वार, इलाके में मची सनसनी सागर। मकरोनिया…

2 days ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर- कई राज्यों में बारिश का कहर, यूपी में 16 मौतें

भोपाल/लखनऊ। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर ने देश के कई…

2 days ago

चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बीच आया नया मोड़

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

2 days ago

SIR विवाद अब अदालत की चौखट पर, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाएं

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

3 days ago