छतरपुर – मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक सड़क हादसे में एसपी कार्यालय में पदस्थ एक एएसआई की मौत हो गई। यह भयंकर हादसा रविवार देर रात हुआ । जानकारी के अनुसार ढाढरी गांव निवासी लवकुश सिंह पिता प्रीतम सिंह चंदेल एसपी कार्यालय में एएसआई के पद पर पदस्थ थे । 22 अक्टूबर को आरक्षक फिजिकल टेस्ट होना है। लवकुश की ड्यूटी सागर में आरक्षक फिजिकल टेस्ट में लगी थी। रविवार की रात साढ़े 11 बजे वह अपनी कार से सागर जाने के लिए निकले थे रास्ते उनको कुछ सामान छूट जाने की याद आई और वह 12 बजे वापस लौटे तभी रिलांयस पेट्रोल पंप के पास रोड में खड़े एक ट्रक से उसकी तेज रफ्तार आल्टो कार पीछे से टकरा गई।
यह भी पढ़ें –
हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना मातगुवां थाना क्षेत्र की है।इस हादसे में लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी लगते ही हंड्रेड डायल मौके पर पहुंची और लवकुश के शव को बाहर निकाला। वहीं सोमवार की सुबह पुलिस ने मृतक का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी।
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।
लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…
खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…
बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…
मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…
पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…