Categories: Breaking News

”मैं भी हूं अभिमन्यु “अभियान

जिले में अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम किए गए गुड टच बैड टच, साइबर कानूनों की जानकारी दी गई
पुलिस मुख्यालय भोपाल की मंशानुसार पुलिस अधीक्षक सागर विकास कुमार शाहवाल,  के निर्देश पर सागर जिले में अभिमन्यु अभियान  की शुरूआत की गई है। यह अभियान आज दिनांक 3 अक्टूबर 2024 से 12 अक्टूबर 2024 तक चलेगा । अभिमन्यु अभियान का उद्देश्य समाज में बालकों एवं पुरुषों को महिला अपराधों के प्रति जागरूक करना लडके-लडकियों को समान अवसर प्रदान करना समाज के हर स्तर पर व्याप्त लिंग भेद को समाप्त करना एवं आज के पुरुष को सभ्य समाज के निर्माण हेतु रूढ़िवादी धारणाओं एवं पूर्वाग्रहों के चक्रव्यूह को तोड़ते हुये महिलाओं के विकास व सह.अस्तित्व का सहभागी बनाना है। यह अभियान सहयोग सम्मान एवं  समानता पर आधारित है अभियान के द्वितीय दिन में थाना मोती नगर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोती नगर, थाना बहेरिया अंतर्गत ग्राम मोहली शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,थाना सिविल लाईन अंतर्गत  शासकीय  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम बम्होरी बीका,एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला पथरिया जाट एवं आंगनवाड़ी पथरिया जाट ,थाना मकरोनिया अंतर्गत गोमतीबाई स्कूल  में थाना बीना  अंतर्गत शासकीय काँलेज बीना द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर बालकध् बालिकाओं को अभिमन्यु अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया गया ।  बाल्यकाल से ही पुरुषों में लैंगिक समानता एवं एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना जागृत की जानी चाहिये। जिस प्रकार अभिमन्यु ने गर्भावस्था में ही माता-पिता से ज्ञान प्राप्त किया था। उसी प्रकार अभिभावकों को भी अपने बालक को बाल्यकाल से ही सामाजिक,नैतिक मनोवैज्ञानिक एवं कानूनी ज्ञान दिया जाकर जागरूक किया जाना, महिलाओं के प्रति विशेष सम्मान की भावना जाग्रत की जाकर महिला अपराधों के प्रति संवेदनशीलता  बनाना चाहिये, शिक्षा के माध्यम से विभिन्न अपराधों की जानकारी दी जाकर उनके दुष्परिणाम से अवगत कराया जाना चाहिए, समय-समय पर बालको के क्रियाकलापों का आकलन किया  जाकर उनके दुष्परिणामों से ,प्रारंभिक अवस्था से ही प्रत्येक महिला के प्रति सम्मान एवं आदर का दृष्टिकोण रखने हेतु प्रोत्साहन ,युवा वर्ग को महिला अधिकारों के प्रति अवगत कराया जाकर महिलाओं को अपने विचार रखने की स्वतंत्रता एवं उनके विचारों के प्रति सम्मानजनक भाव रखने ,वर्तमान में तकनीकों के माध्यम से समाज में जो अश्लीलता व्याप्त है, उनसे दूर किया जाकर शिक्षा पर जोर दिया जाना चाहिये , गुड टच बेड टच,  सायबर कानूनों, इत्यादि की जानकारी दी गई  कार्यक्रम में बालक बालिकाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया । अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया ।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

1 day ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

4 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

6 days ago