लोकतंत्र-मंत्र

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने छतरपुर की महिलाओं के कार्य की प्रसंशा की

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छतरपुर की ग्राम पंचायत खौप की स्व सहायता समूह की महिलाओं के कार्य की प्रसंशा की
जिला छतरपुर की महिलाओं का हुआ सशक्तिकरण
पीएम ने किया ग्राम खौप की महिलाओं के हौसले को सलाम
ग्राम पंचायत खौप में अतिक्रमण से मुक्त कर बंजर जमीन को उपजाऊ बनाकर तैयार की गई हरी बगिया पोषण वाटिका
रविवार को मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा छतरपुर के हरी बगिया सामुदायिक पोषण वाटिका के फ्रूट फॉरेस्ट जिसमे 2 हेक्टेयर जमीन पर लगभग 2300 पेड़ लगाकर स्व सहायता समूह की महिलाओं की प्रशंसा कर उन्हें गौरवान्वित किया। नीति आयोग के डीसल्टिंग प्रोग्राम के अंतर्गत चंदेलकालीन तालाब की मिट्टी खोद कर मनरेगा योजना से संचालित कार्य में मिट्टी का प्रयोग वृक्षारोपण कार्य में किया गया। इस पूरे 2 हेक्टेयर जमीन पर महिलाएं इसकी देखरेख कर पेड़ों का ध्यान रखती है। और इस फॉरेस्ट के लिए अटल भूजल योजना के अंतर्गत सिंचाई के लिए ड्रिप इरिगेशन की सुचारू व्यवस्था की गई है।
                        उक्त जमीन को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराकर बंजर जमीन को हरे भरे फ्रूट फॉरेस्ट में तब्दील करने में 10 स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं जिला प्रशासन छतरपुर एवं जनपद पंचायत छतरपुर के ग्राम पंचायत खौप के अधिकारियों के समन्वय करने की आज हरी बगिया फ्रूट फॉरेस्ट की प्रशंसा पूरे देश में हो रही है। इस स्व सहायता समूह की 10 महिलाएं जिनमें अध्यक्ष कौशल्या रजक, सचिव पार्वती रजक, सदस्य फूला रजक, जानकी रजक, ममता रैकवार, हल्की बाई रजक, भगवती कुशवाहा, रचना कुशवाहा, रामदेवी रजक एवं कुसुम रजक है। इस फ्रूट फॉरेस्ट में फलदार पौधे एवं सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है। जिससे माध्यमिक शाला के मध्यान भोजन के लिए इनका प्रयोग किया जाता है। और सब्जियों को बेचकर इनकी पारिवारिक आमदनी में वृद्धि हुई है। एवं छतरपुर जिले के ग्राम पंचायत खौप में स्व सहायता समूह द्वारा किए गए सराहनीय कार्य से पूरे देश की स्व सहायता समूहों को प्रेरणा एवं प्रोत्साहन मिलेगा।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

1 day ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

4 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

6 days ago