राजनीतिनामा

भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र आज करेंगे नामांकन जमा

भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र आज करेंगे नामांकन जमा, पार्टी के सभी पदाधिकारी,मंत्री, सांसद, महापौर, निगमाध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद

रैली के लिए विधायक शैलेंद्र जैन ने किया नगर वासियों को आमंत्रित

सागर। भारतीय जनता पार्टी सागर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी श्री शैलेंद्र जैन आज 21.10.2023 दिन शनिवार को नामांकन जमा करेंगे। नामांकन जमा करने हेतु भाजपा कार्यकर्ता व नगर वासी तीन बत्ती स्तिथ म्युनिसिपल स्कूल के पास एकत्र होकर भव्य रैली के रूप में पहुंचेंगे निर्वाचन कार्यालय। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि सागर से भाजपा प्रत्याशी श्री शैलेंद्र जैन के नामांकन हेतु नामांकन रैली प्रातः 11:00 बजे तीन बत्ती स्तिथ म्युनिस्पिल स्कूल से प्रारंभ होकर कटरा बाजार जामा मस्जिद – नमक मंडी – घस्सू मुंशी मस्जिद,नंदकिशोर,होटल,बजरिया,ग्वाली,मोहल्ला,रैन बसेरा डिग्री कॉलेज चौराहा,बंगाली काली तिराहा,झंडा चौक,लाल स्कूल,जिला पंचायत चौराहा से कचहरी परिसर स्तिथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचेगी।

नामांकन रैली में केबिनेट मंत्री श्री गोपाल भार्गव,केबिनेट मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह,केबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत,सांसद श्री राजबहादुर सिंह,जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया,महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी,नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, पार्षद गण,पार्टी पदाधिकारी,उपस्थित रहेंगे।विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने सागर विधानसभा क्षेत्र के समस्त नगरवासियों से नामांकन रैली में शामिल होने का आग्रह किया हैं।

 

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…

12 hours ago

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

2 days ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

2 days ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

2 days ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

2 days ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

2 days ago