राजनीतिनामा

सागर में दिग्गजों के खिलाफ कांग्रेस ने उतारी महिला प्रत्याशी

सागर जिले में नारी शक्ति पर कांग्रेस का बड़ा दाव । आठ में से चार सीट पर उतारी महिला प्रत्याशी। । मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावांे के लिये कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है नवरात्र में पंचमी तिथि पर जारी सूची में कांग्रेस ने नारी शक्ति का बड़ा संदेश देने की कोशिश । नारी सशक्तिकरण के माहौल में सागर जिले की आठ मे ंसे आधी मतलब चार विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने महिला उम्मीदवारों को अपना प्रत्याशी बनाया । सागर विधानसभा से विधायक शैलेन्द्र जैन के मुकाबले में कांग्रेस ने महापौर चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं निधि सुनील जैन को फिर मैदान में । रिश्ते में जेठ और बहू के इस मुकाबले ने सागर विधानसभा को रोचक बना दिया है। । मध्यप्रदेश के दिग्गज केबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य ज्योति पटैल को मैदान में। कुर्मी वोट बैंक के सहारो कांग्रेस ने रहली विधानसभा में बदलाव की कोशिश की हैं। बीना जहां कांग्रेस और भाजपा में बारीक मुकाबला है वहां भी कांग्रेस ने महिला उम्मीदवार का दाव चलकर बढत बनाने की कोशिश की ह। खुरई में केबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ लगातार मुखर रहकर विरोध करने वाली कांग्रेस नेत्री रक्षा राजपूत को प्रत्याशी बनाया गया। इसके साथ ही कांग्रेस ने सागर की आठो विधानसभा सीटो पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये है । सागर जिले में महिला प्रतयाशियांे को टिकिट वितरण में आधा हक भी दिया । वहीं भाजपा ने बीना को छोड़कर सात सीटो पर अपने प्रत्याशी घोशित किये है । महिला प्रत्याशी के दाव को जीत में बदलने की कोशिश में कांग्रेस । आगे देखिये प्रत्येक विधानसभा की निष्पक्ष एवं रोचक खबर ।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

20 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

20 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

20 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago