Categories: Breaking News

हमने सुरखी के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी: गोविंद सिंह

मुझे कम समय मिला लेकिन हमने सुरखी के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी: गोविंद सिंह

गावों में अब नहीं रहा जल संकट घर घर पहुंच रहा पानी

सुरखी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार धीरे धीरे परवान चढ़ रहा है। भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह राजपूत अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के गांव गांव में पंहुच बना कर जनता और मतदाताओ से सीधे जुड़ गए हैं। धुआंधार प्रचार की कड़ी में भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने गुरुवार को विकासखंड राहतगढ़ के ग्राम पिपरिया खास से जनसंपर्क का श्री गणेश किया। उन्होंने यहां माताओं, बहनों बुजुर्गो का आशिर्वाद लेकर भाजपा को वोट देने की अपील की। इसके बाद गोविंद सिंह ग्राम ओसान खेड़ी और ग्राम बकेना में पहुंचकर जनसंपर्क किया। भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह राजपूत ने दोपहर 3 बजे ग्राम निवोदिया व ग्राम हिरनखेड़ा, सोनपुर, कनेरा में सघन जनसंपर्क किया। जन- समपर्क में गोविंद सिंह को महिला पुरुष मतदाताओं,जनता और युवाओं का जबरजस्त समर्थन मिल रहा है। युवाओं की टोलियां उत्साह और उमंग के साथ लगातार साथ कई किलोमीटर तक पैदल चलकर लोगों का दिल जीत रहे हैं। उक्त गावों में छोटी छोटी सभाओं में भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह ने कहा कि मंत्री बनने के बाद मुझे काम करने के लिए कम समय मिला बावजूद इसके मैने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आशिर्वाद से 15 महीने में ही समूची सुरखी विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव में विकास कार्य शुरू कराए । क्षेत्र में करोड़ो रुपए के विकास कार्य पूर्ण हो गए हैं और कुछ चल रहे हैं, वे भी जल्दी पूरे हो जाएंगे। गावों में अब पीने के पानी की समस्या नहीं रही। नल जल योजनाओ से पानी घर घर पहुंच रहा हैl अधिकांश गांव पक्की सड़क के माध्यम से मुख्य सड़क से जुड़ गए हैं। अब लोगो को कच्ची सड़क और गड्ढों से मुक्ति मिल गई है। कांग्रेस की रुचि विकास कार्यों में नहीं रहती वह तो भाजपा के कार्यकाल में हो रहे कार्यों में अड़ंगे लगाना जानती है। भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह ने कहा की चुनाव प्रचार में मुझे मिल रहे आशिर्वाद से में आपको दोनों हाथ जोड़ कर नमन करता हूं। मुझे आप पर पूरा विश्वास है कि आने वाली 17 नवंबर को होने वाले मतदान में इसी से तरह आपका आशिर्वाद मुझे वोट के रूप में मिलेगा। इस अवसर पर रामकुमार पप्पू तिवारी,मंडल अध्यक्ष अमित राय, शैलेन्द्र श्रीवास्तव,विनोद ओसवाल, नगर पालिका राहतगढ़ उपाध्यक्ष जहीर कुरेशी,भगवान सिंह, चुन्नी लाल अहिरवार, वसीम खान,अरविंद सिंग, जालम लोधी रामबाबू अहिरवार ओमकार पटेल रम्मू आदिवासी ,मनीष नामदेव सहित भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

7 days ago