राजनीतिनामा

बीजेपी नेता मुकेश जैन ने भाजपा से दिया इस्तीफा

सागर विधानसभा में एक एसे जनप्रतिनिधि की जरूरत है जो जनता के लिये काम करें न कि स्वयं और चंद लोगो के लिये – मुकेश जैन 

बगावत के दौर से गुजर रही सागर जिले की भाजपा में सागर विधानसभा मे भी इसकी शुरूआत हो चुकी है आज सागर के भाजपा नेता मुकेश जैन ने भाजपा से इस्तीफा देते हुए पार्टी को जमकर खरी खोटी भी लंबे अरसे से भाजपा के पदाधिकारी रहे मुकेश जैन सागर विधानसभा से पिछले तीन बार से टिकिट की मांग कर रहे थे और उन्हे हर बार अगली बार के लिये आश्वस्त भी किया जाता था लेकिन इस बार जब फिर भाजपा से विधायक शैलेन्द्र जैन को प्रत्यशी बनाया गया तो मुकेश जैन ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया उन्होने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को लिये इस्तीफे में कहा कि नीति और सिद्धांत की बात करने वाली भाजपा में जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं बचा है।

लगातार उनकी उपेक्षा की जा रही है धन बल के आधार पर पार्टी में शामिल हुए लोग अपना वर्चस्व स्थापित कर रहे हैं और संगठन के जिम्मेदार लोग उन्हें संरक्षण प्रदान कर रहे हैं नीतियों के आधार पर लंबे समय से संघर्ष कर रहे कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान की रक्षा भी नहीं हो पा रही है इस बात से में बेहद आहत हूं। पार्टी चंद लोगों की बापौती हो गई है जनसंघ से लेकर भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है लेकिन अब अच्छे और सच्चे कार्यकर्ताओं की पार्टी को कोई जरूरत प्रतीत होती नहीं दिख रही है। मैंने 1984 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी के रूप में काम शुरू किया था और संगठन के कई पदों पर रहा हूं। 20 वर्षों से मैं सागर विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा हूं लेकिन हर बात सिर्फ झूठे आश्वासन ही मिले हैं उन्होने कहा कि सागर विधानसभा में एक एसे जनप्रतिनिधि की जरूरत है जो जनता के लिये काम करें न कि स्वयं और चंद लोगो के लिये ।

 

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

सागर। जिले की रहली पुलिस ने एक अंधे हत्या कांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए…

14 hours ago

कार्यकर्ताओं की तकनीकी दक्षता बढ़ाने भाजपा का प्रशिक्षण

भाजपा में दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान के तहत प्रशिक्षण शुरू हो गए हैं जो बूथ स्तर…

19 hours ago

नितिश की बिदाई – सोशल मीडिया में कई अटकलें

बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर ने बिहार के साथ साथ…

20 hours ago

गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को ना हो कोई परेशानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

परफार्मेंस और परिणाम देने वाले कलेक्टर ही रहेंगे मैदान में अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयीन समय का पालन…

2 days ago

बिहार – राजनीति में भूचाल नितिश जायेंगे राज्यसभा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटकलों को समाप्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है…

3 days ago

ईरान-इसराइल-अमेरिका युद्ध से थर्राई दुनिया खामनेई की मौत

अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमले से सारी दुनिया सन्न है सोशल मीडिया पर…

7 days ago