जनसंपर्क में मिल रहा प्यार और उत्साह बता रहा जनता से कितना गहरा रिश्ता है गोविंद सिंह का
क्षेत्र के लोगों के साथ घरों में बैठकर चर्चा करना छू रहा मतदाताओं का दिल
भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह राजपूत का सुरखी के गांव गांव में धुआंधार जनसंपर्क शुरू
सागर। सुरखी विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह राजपूत का क्षेत्र में धुंआधार जनसंपर्क शुरू हो गया है। प्रचार में जुट रही समर्थकों की भीड़ बता रही है की क्षेत्र की जानता को गोविंद सिंह से कितना लगाव है। जनसंपर्क के दौरान जहां माताएं बहनें अपने दोनों हाथ गोविंद सिंह के सिर पर रख कर अपने लाडले जनसेवक गोविंद सिंह को आशीर्वाद दे रहीं हैं वहीं बुजुर्गो का भरपूर आशीष भी मिल रहा है। युवाओं के साथ गोविंद सिंह नतमस्तक होकर रिकार्ड मतों से जीत के लिए अपील कर रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह राजपूत बुधवार को ग्राम तालचिरी पहुंचे और जनसंपर्क किया। इसके बाद ग्राम हनौता ,लखनी में ढोल बाजे के साथ जनसंपर्क किया । उन्होंने ग्राम सोठिया में जनसंपर्क किया। शाम 4 बजे ग्राम बरोदा सागर पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने शाम 5 बजे हिन्नौद और शाम 7 बजे ग्राम बरखुआमहंत में सघन जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान गोविंद सिंह ने कहा कि भाजपा में आने के बाद मै आपके आशिर्वाद से मंत्री बना और सरकार के भरपूर सहयोग से सुरखी विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव में सड़कों का जाल बिछाया। पानी की समस्या को नल जल योजनाओ से हल कर दिया।
मुख्य्मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना देकर बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को सम्मान निधि से नवाजा है। आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का इलाज कराया जा रहा है। भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह राजपूत को उक्त सभी गांवों में भारी जन समर्थन मिला। भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ ही लोगों का उत्साह बता रहा था कि इस बार गोविंद सिंह राजपूत रिकार्ड मतों से जीत का झंडा फहरा रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान गोविंद सिंह का ग्रामीणों के घरों, दहलान में बैठकर परिवारजनों के साथ चर्चा करने से पता चलता है की उनका सुरखी के लोगों से भाई- बेटे का नाता है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष पटेल,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरज सिंह , भाजपा नेता अरुण दुबे, राकेश तिवारी,भवानी तिवारी,राहुल कुर्मी,मनीष प्रजापति, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
मेटा के एल्गोरिदम की समीक्षा के निर्देश भारतभवः न्यूज़ | क्या सोशल मीडिया पर सरकार…
मुंबई पुलिस का दावा—हत्या के इरादे से की गई थी फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के…
गढ़ाकोटा में आरोपियों की गिरफ्तारी और बुलडोजर कार्रवाई की मांग, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के…
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई 5 राउंड फायरिंग…
सीधी से आरोपी गिरफ्तार मोतीनगर पुलिस की जांच में सामने आई वारदात की कहानी, हाईवे…
मध्य प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक कौन होगा इसको लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली…