राजनीतिनामा

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री का बयान सुर्खियो में क्यों ?

खुरई विधायक और शिवराज सरकार में नंबर दो माने जाने वले पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह का एक बयान इन दिनो चर्चाओं में बना हुआ है जिसमें उन्होने लोकसभा चुनाव के बाद सियासी उठापठक के संकेत दिये है । राजनैतिक गलियारों में इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे है एसा माना जा रहा है कि खुरई विधानसभा की राजनीति में उनके प्रतिद्धंदी रहे कांग्रेस नेता अरूणोदय चौबे का भाजपा में शामिल होना भूपेंद्र सिंह को रास नहीं आया है और इसी संदर्भ में उन्होने यह बयान दिया है। मध्यप्रदेश की राजनीति में नेतृत्व परिर्वतन के बाद प्रदेश की राजनीति के साथ साथ क्षेत्रीय राजनीति भी परिर्वतन के दौर से गुजर रही है और दो दशक की भाजपा सरकार में सियासी रूतबा लिये सागर शहर भी इससे अछूता नहीं है। सागर जिले में लोकसभा प्रत्याशी का चयन हो या फिर विकास कार्याे को लेकर लिये गये बड़े राजनैतिक निर्णय एक बात स्पष्ट है कि इनमें स्थानीय नेताओं की सहमति मात्र औपचारिकता रही है लंबे अरसे के बाद कंटोल बटन वापिस राजधानी पहुंचा है। बुंदेलखंड में लंबे अरसे तक भाजपा सरमार का चेहरा रहे गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह को मोहन सरकार में मंत्री न बनाये जाने के बाद अब सर्मथको को लोकसभा चुनाव के बाद मंत्रीमंडल में शामिल होने की आस है । तो सागर के वरिष्ठ विधायक शैलेन्द्र जैन और प्रदीप लारिया के सर्मथको के हाव भाव भी बदले हुए है और लोकसभा के बाद बड़ी जिम्मेवारी पर टकटकी लगाये बैंठे है।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…

1 day ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस का पलटवार: ‘हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते’

नई दिल्ली। भारतभवः  दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…

1 day ago

1 नवंबर से अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा नाम

 बिना Truecaller के होगी कॉलर की पहचान नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से…

2 days ago

कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता में रिजीम चेंज की बात

तिरंगा मार्च से पहले सियासी संग्राम तेज, प्रशांत भूषण बोले—‘बर्बरता जारी रही तो बदलनी होगी…

2 days ago

इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस

मुंबई पुलिस ने इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है।…

3 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई में गांधी परिवार की एंट्री

इंडिया गेट पर माता-पिता से मिले राहुल-प्रियंका सवाल अब भी कायम—आखिर कौन है वह कथित…

3 days ago