अपराध

सहायक आयुक्त की गाडी में हो रही थी अवैध शराब की तस्करी,दो गिरफ्तार

 देवरी कला।सहायक आयुक्त नगर पालिका निगम सागर की प्लेट लगी बोलेरो से हुई शराब जप्त।

देवरी पुलिस थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 फोर लाइन गोपालपुर पर सफेद रंग की बोलेरो से 29 पेटी देसी लाल मसाला शराब जप्त की है।पुलिस थाना प्रभारी देवरी रोहित डोंगरे ने बताया की मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक सफेद रंग की बोलेरो क्रमांक एमपी 15 टी ए 0748 मेंअवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है,जिस पर देवरी पुलिस ने सागर से आने वाली पटरी पर नाका बंदी कर जांच शुरू कर दी,इस दौरान एक सफेद रंग की बोलेरो पुलिस को देखकर वापिस भागने का प्रयास करने लगी जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर कर पकड़ा जिसमें बैठे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसने अभय पिता रामराजा लोधी निवासी चितौरा,एवं दीपेंद्र उर्फ अभिषेक यादव पिता सीताराम यादव निवासी पथरिया जाट एव बोलेरो गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें लाल रंग के कपड़े से ढकी हुई 29 पेटी लाल मसाला शराब की जप्त की जिसकी कीमत करीब एक लाख तीस हजार रुपए बताई जा रही है। एवं जिस बोलेरो गाड़ी में शराब का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था,उसके आगे सहायक आयुक्त नगर पालिक निगम सागर की प्लेट लगी हुई है।इसमें पुलिस ने शराब के साथ बोलोरो गाड़ी को भी जप्त किया है और आवकारी की धारा (34/2) की कार्यवाही की ।करियवाह के दौरान,थाना प्रभारी रोहित डोंगरे, उप निरीक्षक निशांत भगत ,सत्येंद्र सिंह ठाकुर,आरक्षक मनीष तिवारी,आशीष ,लवकुश, साहित देवरी पुलिस थाना बल मौजूद रहा। गौरतलब है की वाहनों पर मध्य प्रदेश शासन और अन्य पदाधिकारी की प्लेट लगी होने के बावजूद भी पुलिस प्रशासन द्वारा वाहन चेकिंग नहीं की जाती है,जिससे इस तरह के वाहनों का फायदा उठाते हुए तस्कर अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं।जिन्हें पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी रोकना मुनासिब नहीं समझते और उच्च अधिकारियों की प्लेट लगी होने के कारण वाहन चालक उसका फायदा उठाते हुए तस्करी कर रहे हैं जिस पर प्रशासन को ध्यान देना होगा।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मन की बात में सुरक्षा, जनगणना और पोषण पर पीएम मोदी का जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 सितंबर 2026 को ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण…

13 hours ago

दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान थप्पड़ का विवाद, मंत्री प्रवेश वर्मा और AAP आमने-सामने

दिल्ली में सड़क निर्माण को लेकर चल रहा राजनीतिक विवाद अब थप्पड़ कांड तक पहुंच…

20 hours ago

मध्यप्रदेश – सागर में दिनदहाड़े हत्या, CCTV में कैद वारदात

16 सेकेंड में लोहे के पाइप से 14 वार, इलाके में मची सनसनी सागर। मकरोनिया…

2 days ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर- कई राज्यों में बारिश का कहर, यूपी में 16 मौतें

भोपाल/लखनऊ। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर ने देश के कई…

2 days ago

चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बीच आया नया मोड़

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

2 days ago

SIR विवाद अब अदालत की चौखट पर, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाएं

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

3 days ago