ज्ञान-विज्ञान

इंस्पायर अवार्ड मानक विज्ञान प्रदर्शनी 2022-23 क्लस्टर सागर का हुआ शुभारंभ

शहर की प्राचीनतम संस्था उत्कृष्ट विद्यालय सागर में इंस्पायर अवार्ड मानक विज्ञान प्रदर्शनी 2022-23 का शुभारंभ हुआ जिसका आयोजन जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता एवं सागर शहर के लोकप्रिय विधायक श्री शैलेंद्र जैन  के मुख्य  आतिथ्य में हुआ । इस विज्ञान प्रदर्शनी में सागर संभाग के सभी जिलों से विभिन्न अवार्डी विद्यार्थी उनके  मार्गदर्शी शिक्षकों के साथ सम्मिलित हुए । प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर के पश्चात अतिथियों  ने संभाग के सभी बाल वैज्ञानिकों के नवाचारी मॉडलों का अवलोकन कर उनका उत्साह वर्धन किया। मंचीय कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में मॉडलों की प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने उत्कृष्ट नवाचार करके देश का नाम रोशन करने का आव्हान  किया। उद्बोधन की श्रृंखला में कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह जी ने सागर जिले के एक विद्यालय का उदाहरण देते हुए वर्तमान में विद्यालयों में हो रही नवीन वैज्ञानिक गतिविधियों की प्रशंसा की संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग सागर डॉ मनीष वर्मा ने बताया कि इस योजना में सबसे पहले ऑनलाइन पंजीयन कराया जाता है फिर राष्ट्रीय स्तर पर उनका परीक्षण करके उन्हें चयनित किया जाता है चयनित अवार्डी विद्यार्थियों को राशि 10000 रू. उनके बैंक अकाउंट में पहुंचती है । ज्ञातव्य हो कि इस वर्ष सागर जिले के 65 अवार्डी  विद्यार्थियों का चयन हुआ था जिसमे सागर जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा ।जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री सुधीर तिवारी ने स्वागत भाषण दिया । कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह कार्यक्रम के सहायक नोडल अधिकारी श्री अभय श्रीवास्तव एडीपीसी, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य ने भेंट किये ।आभार प्रदर्शन जिला विज्ञान अधिकारी श्री एन के श्रीवास्तव ने किया ।मंच का संचालन श्री मनोज पलिया एवं राजीव तिवारी ने किया। प्रदर्शनी में सम्मिलित विभिन्न मॉडलों में उत्कृष्ट विद्यालय सागर की छात्रा सुमन लोधी का ड्रेनेज क्लीनिंग सिस्टम ,मनीष चढार द्वारा फायर फाइटिंग ड्रोन अन्य विद्यार्थियों द्वारा बनाया गया मॉडल पलक झपकते ही ड्राइवर के लिए अलार्म और महिलाओं की समस्या को समझाना होगा विशेष मॉडल जिसमें छाता का उपयोग करके चेंजिंग रूम बनाना इत्यादि मॉडल ने सभी का ध्यान आकृष्ट किया ।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

21 hours ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

22 hours ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

2 days ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

2 days ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

2 days ago

सागर में आस्था का सैलाब जयकारों के बीच मां दुर्गा को दी विदाई

पुरव्याऊ की कांधे वाली काली माता के चल समारोह ने बांधा समां पुष्पवर्षा और आतिशबाजी…

3 days ago