राजनीतिनामा

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री ने किया पदभार ग्रहण

अंतिम पंक्ति के अंतिम आदमी तक पहुंचे गुणवत्ता पूर्ण खाद्यान्न – गोविंद सिंह राजपूत
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने सोमवार को राज्य मंत्रालय स्थित अपने कक्ष में विधि विधान से पूजा कर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सागर श्रीमती सविता सिंह राजपूत, म.प्र. स्टेट वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्री राहुल सिंह लोधी, अपर मुख्य सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्रीमती स्मिता गाठे भारद्वाज, म. प्र. स्टेट सिविल सप्लाई कार्पोरेशन के प्रबंध संचालक  श्री तरूण पिथोड़े, सहित म.प्र. स्टेट वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन एवं म. प्र. स्टेट सिविल सप्लाई कार्पोरेशन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।पदभार ग्रहण के बाद अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने अधिकारियों से चर्चा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत शासन की योजनाओं का पूर्ण लाभ अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने तथा वितरित किये जा रहे खाद्यान्न की प्रभावी रूप से गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के साथ ही साथ धान उपार्जन, कृषकों को उनकी उपज का भुगतान पारदर्शी व्यवस्था से शीघ्र अतिशीघ्र करने के निर्देश दिए हैं । श्री राजपूत ने कहा कि विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा की मैदानी स्तर पर किसी भी प्रकार के शिकायत को गंभीरता से लिया जायेगा तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जावेगी। मंत्री श्री राजपूत ने निर्देश दिए हैं कि विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार प्रमुखता से  किया जाय ताकि आम जनता को ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने अधिकारियों से विभागीय नवाचारों को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

18 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

2 days ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

2 days ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

2 days ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

3 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

3 days ago