राजनीतिनामा

प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में डॉ. मोहन यादव ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

श्री जगदीश देवड़ा और श्री राजेंद्र शुक्ल ने ली उप मुख्यमंत्री पद की शपथ
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ भव्य शपथ समारोह
केंद्रीय मंत्री सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री हुए शामिल

आज भोपाल में हुए कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह में डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
राज्यपाल श्री पटेल ने श्री जगदीश देवड़ा और श्री राजेंद्र शुक्ल को उप मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने नवनिर्वाचित विधायक, भारतीय जनता पार्टी के राज्य, संभाग, जिला और विकासखंड स्तरों के सभी पदाधिकारी और लाखों की संख्या में कार्यकर्ता, स्वयंसेवक और आम नागरिक उपस्थित थे।भव्य शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी और केन्द्रीय नागरिक विमानन और इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।समारोह में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री महाराष्ट्र श्री एकनाथ शिंदे, मुख्यमंत्री गुजरात श्री भूपेन्द्र पटेल, मुख्यमंत्री मणिपुर श्री एन. बीरेन सिंह, मुख्यमंत्री नागालैण्ड श्री नेफ्यू रियो, मुख्यमंत्री मेघालय श्री कोंराड संगमा, उप मुख्यमंत्री महाराष्ट्र श्री देवेन्द्र फड़नवीस, उप मुख्यमंत्री महाराष्ट्र श्री अजीत पवार एवं नागालैण्ड के उप मुख्यमंत्री श्री वाय. पैटन शामिल हुए।इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, पूर्व मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन के साथ आरंभ हुए शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने किया। समारोह में देश के प्रमुख साधु संत भी सम्मिलित हुए।शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से आए बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साह से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिवादन किया। कार्यक्रम का समापन पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन के साथ हुआ।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

11 मार्च को सागर आएंगे मुख्यमंत्री ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी एवं रोजगार मेले का भव्य उद्घाटन

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण सागर जिले…

1 day ago

भारत तीसरी बार का विश्व कप विजेता बना

अहमदाबाद। टी 20 विस्वकप के अंतिम मुकाबले को जीतकर भारत ने एक बार फिर विश्कप…

1 day ago

नेपाल में चौकाने वाली नई राजनीति की शुरुवात

 पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली को लगभग 50,000 वोट के भारी अंतर से हराया।…

1 day ago

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

सागर। जिले की रहली पुलिस ने एक अंधे हत्या कांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए…

3 days ago

कार्यकर्ताओं की तकनीकी दक्षता बढ़ाने भाजपा का प्रशिक्षण

भाजपा में दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान के तहत प्रशिक्षण शुरू हो गए हैं जो बूथ स्तर…

3 days ago

नितिश की बिदाई – सोशल मीडिया में कई अटकलें

बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर ने बिहार के साथ साथ…

3 days ago