राजनीतिनामा

प्रधानमंत्री मोदी जी के संकल्प को कार्यकर्ताओं ने साकार किया:–गौरव सिरोठिया

जिला अध्यक्ष ने सामूहिक नेतृत्व के साथ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया

सागर।भारतीय जनता पार्टी को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली अभूतपूर्व जीत ने भारत की राजनीति में एक नया इतिहाए रचा है। जिसमें जिले में भी भारतीय जनता पार्टी ने 7 विधानसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व और भारतीय राजनीति के आधुनिक चाणक्य व केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की कुशल रणनीति और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा के मार्गदर्शन से यह ऐतिहासिक जीत भारतीय जनता पार्टी को मिली है। जिसके लिए जिलें के सभी वरिष्ठ नेताओं जनप्रतिनिधि पार्टी पदाधिकारी के सामूहिक नेतृत्व एवं पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ताओं को हृदय से बधाई कि उनके प्रयासों से पार्टी को विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत मिला है।  जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भोपाल में देश भर के 10 लाख बूथों के कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत बूथ जीतने का जो मंत्र दिया था, उसे पार्टी के देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं ने साकार करने का काम किया है। प्रदेश की जनता से भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में जिस तरह से आशीर्वाद दिया है वह यह बताता है कि मध्यप्रदेश की जनता 2024 में श्री मोदी जी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाने का मन अभी से बना चुकी है।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बंदूक की फोटो ने खोला राज, घर पहुंची पुलिस तो मिला करोड़ों का कैश

सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ एक फोटो डालना एक युवक को भारी पड़ गया।…

6 hours ago

लाल किले से पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्

लाल किले से पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्’, स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखा राष्ट्रभक्ति का…

1 day ago

सोशल मीडिया पर अप्रमाणित दावों से पूर्व मंत्री की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने पर हाईकोर्ट सख्त

मानहानिकारक पोस्ट और वीडियो हटाने के निर्देश सागर। दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक…

4 days ago

तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ मंत्री राजपूत ने निकली तिरंगा यात्रा

सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर मंडल में निकाली जायेगी भव्य तिरंगा यात्रा: मंत्री राजपूत राष्ट्रीय…

7 days ago

छात्रों के सवाल पर सियासत क्यों खामोश है ?

भारत में बीते  एक महीने में दो बड़े छात्र आंदोलन ने बेपटरी और मनमर्जी से…

1 week ago

झारखण्ड – नाराज छात्र आज करेंगे विधानसभा का घेराव

सीबीआई जाँच की मांग पर अड़े छात्र सरकार सहमत नहीं । बीते 16 दिनों से…

1 week ago