राजनीतिनामा

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा : भाजपा फिर 200 पार का लक्ष्य

भोपाल। कृष्ण जन्माष्टमी पर भाजपा के पित्र पुरुष कहे जाने वाले स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर एक बार फिर भाजपा ने प्रदेश में 200 से ज्यादा विधानसभा सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा लक्षय हमेशा बड़ा तय करना चाहिए।

दरअसल, हाल ही में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायती राज और नगरी निकाय के चुनाव को लेकर एक तरफ जहां समीक्षा का दौर चल रहा है। दूसरी ओर पार्टी के सबसे बड़े रणनीतिकार देश के गृहमंत्री अमित शाह 22 अगस्त को राजधानी भोपाल आ रहे हैं। इस दौरान वे शासकीय कार्यक्रमों के अलावा पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा भी कर सकते हैं। जिसके लिए पार्टी में तैयारियां चल रही है पिछली बार 2018 के विधानसभा के चुनाव के पहले पार्टी ने प्रदेश में 200 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा था लेकिन तब पार्टी ना केवल अपने लक्ष्य से पीछे रह गई वरन वह सरकार से भी बाहर हो गई बाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों के भाजपा में आ जाने से सरकार तो बन गई लेकिन तब से ही पार्टी 2023 में प्रदेश में सरकार बनाने के लिए प्रयासरत है पार्टी 51% वोट शेयर करने के लिए लगातार जतन कर रही है।

बूथ विस्तारक कार्यक्रम चलाए गया और अब बूथ सशक्तिकरण अभियान शुरू किया जा रहा है। प्रदेश में पार्टी ने सभी बूथ की जानकारी एकत्रित करके ए, बी और सी श्रेणी में बांटा है। सी श्रेणी के बूथ है जहां पार्टी कभी चुनाव नहीं जीत पाई है और इन्हीं बूथ पर बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जाएगा। ऐसे करीब 3000 बूथों पर सांसद जाएंगे। एक सांसद सौ बूथों पर या तो स्वयं जाएगा या अपने प्रतिनिधि को भेजेगा। सी श्रेणी के बूथ को ए श्रेणी में लाने का पार्टी का लक्ष्य है। करीब 6000 बूथ पर विधायक या पार्टी पदाधिकारी जाएंगे एक विधायक को 25 बूथों पर सशक्तिकरण अभियान चलाना है।

बहरहाल, पार्टी के प्रदेश कार्यालय में स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ठाकरे जी कृष्ण की तरह निष्काम योगी थे। 1984 में पार्टी को मिली पराजय के तत्काल बाद स्वर्गीय ठाकरे जी पूरे उत्साह के साथ अपने काम में जुट गए और पार्टी को जो मजबूती दी वह 1989 के चुनाव में स्पष्ट रूप से दिखाई दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ठाकरे जी से प्रेरणा लेकर पार्टी का कार्य करने को कहा और पार्टी इस बार 200 बार के लक्ष्य को लेकर चुनाव मैदान में जाएगी जिसे कार्यकर्ताओं को पूरा करना है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा की हम भाग्यशाली हैं कि हमें मध्य प्रदेश के उस संगठन में काम करने का अवसर मिला है जिसे ठाकरे ने अपने परिश्रम से सीचा और आदर्श बनाया है। पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा संघ प्रचारक के रूप में ठाकरे जी की सादगी हमारे लिए हमेशा प्रेरणादायक है।

कुल मिलाकर जन्माष्टमी के दिन ठाकरे की जयंती के बहाने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और अमित शाह के प्रदेश दौरे के पहले पार्टी के पक्ष में उत्साहजनक वातावरण बनाने कोई कसर नहीं छोड़ी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिस तरह से 200 पार का बड़ा लक्ष्य दिया है। उससे पार्टी की 2023 की तैयारियों को समझा जा सकता है। हालांकि जिस तरह से प्रदेश में कांग्रेस पार्टी लगातार चुनौती दे रही है और प्रत्यक्ष प्रणाली से हुए महापौर के चुनाव में भाजपा 16 में से 7 सीटें हार गई है। उसके बाद पार्टी अंदरूनी तौर पर सतर्क और सावधान हो गई है पार्टी नेताओं को भी चिन्हित किया जा रहा है और अब जनाधार वाले नेताओं को आगे लाया जाएगा जिससे कि 2023 के चुनाव में किसी भी प्रकार की दुविधा ना रहे और यही प्रोजेक्ट अमित शाह  को भी दिखाया जाएगा। पार्टी के रणनीतिकारों ने पंचायती राज और नगरीय निकाय चुनाव के परिणामों को सूक्ष्मता से विश्लेषित किया जा रहा है जिसमें वोट प्रतिशत निकाला जाएगा पार्टी का मानना है कि लगभग 53% वोट पार्टी के पक्ष में गया है।

अमित शाह के दौरे के बाद पार्टी की रणनीति में बदलाव भी आ सकता है क्योंकि शाह पार्टी के सबसे बड़े रणनीतिकार माने जाते हैं।

 

देवदत्त दुबे भोपाल मध्यप्रदेश 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बीना विधायक सप्रे के घर कांग्रेस का झंडा लगाने पहुंचे कांग्रेसियों को खदेड़ा

सागर पिछले एक सप्ताह से बीना विधायक निर्मला सप्रे की राजनैतिक स्थिति को लेकर असमंजस…

19 hours ago

महाराष्ट्र में अखिलेश को कितनी सीट मिलेंगी

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बटवारे को लेकर जो तकरार चल रही है…

24 hours ago

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के एवज में राशि मांगने के मामले में डॉ दीपक दुबे को किया गया निलंबित

संभाग आयुक्त डॉ वीरेंद्र सिंह रावत ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट की आवाज में राशि मांगने के…

3 days ago

सड़क दुर्घटना में पुलिस अधिकारी की मौत

छतरपुर - मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक सड़क हादसे में एसपी कार्यालय में पदस्थ…

4 days ago

मानव अधिकार उल्लंघन के ”पांच मामलो में ” संज्ञान

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री मनोहर ममतानी ने विगत दिवसों के विभिन्न समाचार पत्रों…

4 days ago

भाजपा की शीला मौसी की पहचान

माँ के बाद रिश्तों में या तो मामा महत्वपूर्ण होते हैं या फिर मौसी। मौसी…

4 days ago