मध्यप्रदेश में होने वाले एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रदेश की दोनो मुख्य दल भाजापा और कांग्रेस की तैयारिया जोरो पर चुनावो की तारीख की घोषणा होने के बाद कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन में भाजपा से आंगे आते हुए खंडवा लोकसभा के साथ ही जोबट और रैगांव विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। पृथ्वीपुर में कांग्रेस तीन दिन पहले ही उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। जो पूर्व मंत्री स्वर्गीय ब्रजेन्द्र सींग राठौर के पुत्र नितेन्द्र सींग राठौर ही हैं
कांग्रेस ने मंगलवार को खंडवा लोकसभा के लिये राज नारायण सिंह, रैगांव विधानसभा के लिये कल्पना वर्मा और जोबट विधानसभा के लिये महेश पटेल को प्रत्याशी घोषित किया। इस तरह कांग्रेस पार्टी ने चारों उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए है।
वहीं सत्ताधारी दल भाजापा ने उपचुनाव के लिए मंगलवार को दावेदारों का पैनल बनाकर हाईकमान को भेजा है। सूत्रों के अनुसार उम्मीदवारों के नाम लगभग तय हैं और जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है।
मध्यप्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के बाद सीट रिक्त हुई है। वहीं पृथ्वीपुर सीट कांग्रेस विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह के निधन के बाद एवं जोबट भी कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया के निधन के बाद खाली है। बीजेपी विधायक जुगल किशोर बागरी के निधन के बाद रैगांव सीट पर उपचुनाव होगा। ये उपचुनाव 30 अक्टूबर को निर्धारित किये गये हैं हालाकि इन उपचुनावों से सरकार की सेहत पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ने वाला फिर भी लोकसभा में अपनी शक्ति बढाने के लिये जहा कांग्रेस के लिये खंडवा सीट महत्वपूर्ण है तो दमोह उपचुनाव में हार के बाद भाजपा चारों सीट पर जीत दर्ज कर अपने मनोबल को बढाना चाहती है।
गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…
“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…
नई दिल्ली: भारतभवः । ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…
बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…
बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…