राजनीतिनामा

एक खबर से चढा मध्यप्रदेश भाजपा का सियासी पारा

मध्यप्रदेश के राजनैतिक गलियारों में आज सुबह एक मुख्य दैनिक अखबार में छपी खबर के साथ ही बुंदेेलखंड में भाजपा की अंर्तकलह और सियास खीचतान का बाजार गर्म हो गया । खबर के हवाले से कहा गया कि भाजपा के वरिष्ठ मंत्री गोपाल भार्गव ने साथी मंत्री एवं सागर जिले के विधायकों के साथ नगरीय एवं प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह की शिकायत सख्त लहजे में की है । मध्यप्रदेश और सागर जिले की सियासी गलियारों के लिये यह कोई नर्ह खबर नहीं है जिले के तीनो मंत्रियो में आपसी खीचतान कई मौको पर जगजाहिर हो चुकी है पिछली सरकारों में जहां गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह के बीच वर्चस्व की लड़ाई खासतौर पर सागर जिले संबधी प्रशासनिक निर्णयों को लेकर तो सिंधिया के करीबी गोविंद सिंह राजपूत के चुनाव जीतने और मंत्री बनने के बाद

 

यह संकट और अधिक गहरा गया है कई दफा खुद मुख्यमंत्री ने भी मंत्रियों की आपसी कलह में सुलह कराने की कोशिश की है लेकिन यह पहला मौका है जब मध्यप्रदेश के तीन वरिष्ठ मंत्रियो में मतभेद की खबर सार्वजनिक रूप से सामने आई हो । मध्यप्रदेश में चल रहे टसल के चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस नेताओं ने दिन भर इस खबर की खूब चुटकी ली तो भाजपा संगठन ने इसे भापते हुए मंत्री गोपाल भार्गव के हवाले इसका खंडन भी करा दिया।भार्गव ने कहा कि मुख्यमंत्री से चर्चा विधानसभा चुनावों को लेकर हुई थी जिसे भ्रामक तरीके से प्रस्तुत किया गया।

इस खबर का वीडियो समाचार देखने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ।

https://youtu.be/25Hr_idYgH4

 

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर फैसले की बारी

सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…

1 day ago

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

3 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

3 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

5 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

6 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

6 days ago