प्रेरणा

राकेश अचल को 2023 का लोकजतन सम्मान

राकेश अचल को 2023 का लोकजतन सम्मान आज कुर्बान अली देंगे शैली स्मृति व्याख्यान ग्वालियर।

इस वर्ष 2023 के लोकजतन सम्मान से वरिष्ठ पत्रकार, कवि, लेखक, विचार और मैदान दोनों मोर्चों पर सन्नद्ध राकेश अचल को अभिनंदित किया जाएगा । सोमवार 24 जुलाई की शाम 5 से 7 बजे के बीच मानस भवन, फूलबाग, ग्वालियर में इस सम्मान समारोह का आयोजन होगा । इसी समारोह में इस वर्ष के शैलेन्द्र शैली स्मृति व्याख्यान की शुरुआत की जायेगी “आजादी के 75 वर्ष ; देश की एकता पर मंडराते खतरे, जिम्मेदार कौन ?” विषय पर शैलेन्द्र शैली स्मृति व्याख्यान 2023 देने दिल्ली से देश के वरिष्ठ पत्रकार बीबीसी इंडिया की भारत डैस्क के पूर्व प्रमुख कुर्बान अली उस दिन आयेंगे । समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार डॉ सुरेश सम्राट करेंगे । लोकजतन सम्मान दिए जाने की शुरुआत पिछली 5 वर्षों से शुरू की गयी है। इसे लोकजतन के संस्थापक सम्पादक शैलेन्द्र शैली (24 जुलाई 1957 – 07 अगस्त 2001) के जन्म दिन पर दिया जाता है तथा ऐसे पत्रकारों को सम्मानित किया जाता है जो सचमुच की पत्रकारिता करते हैं, जो भारतीय पत्रकारिता के आज के सबसे दुस्समय में भी सच बोलने और दिखाने का दुःसाहस कर रहे हैं।

अभी तक डॉ राम विद्रोही (ग्वालियर), कमल शुक्ला (बस्तर-रायपुर), लज्जाशंकर हरदेनिया (भोपाल) तथा अनुराग द्वारी (एनडीटीवी) को लोकजतन सम्मान से अभिनंदित किया जा चुका है। इस वर्ष सम्मानित किये जा रहे राकेश अचल मूलत: पत्रकार हैं. चार दशक से भी अधिक समय में देश के प्रख्यात अखबारों जनसत्ता,दैनिक भास्कर, नयी दुनिया ,दैनिक आचरण,निरंजन,हिंदी मेल ,लोकगाथा,सांध्य समाचार के अलावा टीवी चैनल ‘ आजतक ‘ के लिए काम कर चुके राकेश अचल स्वभाव से कवि हैं । घुमक्कड़ प्रवृत्ति के राकेश अचल ने अमेरिका,और चीन समेत दुनिया के एक दर्जन से अधिक देशों की यात्रा की है ।दूरदर्शन,आकाशवाणी के लिए वर्षों काम करने वाले राकेश अचल अनेक टीवी न्यूज चैनलों के स्थायी वार्ताकार भी हैं । वे पिछले एक दशक से स्वतंत्र लेखन कर रहे हैं । पिछले चार दशक में राकेश अचल के दो गजल संग्रह,,एक बुंदेली गजल संग्रह,एक रिपोर्ताज ,एक यात्रा वृत्तांत और एक लेख संग्रह ,एक लम्बी कविता के अलावा कई पुस्तकें आ चुकी हैं . प्रतिदिन लिखना उनकी आदत में शुमार है.सामाजिक सरोकारों से सीधे जुड़े रहना उनका स्वभाव .’ गद्दार ‘ उनका पहला उपन्यास है ,अब तक 5 बड़े सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर फैसले की बारी

सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…

1 hour ago

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago