दिल का दौरा पड़ने से पिछले 40 दिनों से एम्स में थे भर्ती ।
देश के मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे आज सुबह उन्होने अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि 9 अगस्त को राजू श्रीवास्तव दिल्ली में इरोज होटल में ठहरे हुए थे और अगले दिन सुबह जिम में एक्सरसाइज के लिए गए थे। इसी दौरान वे अचानक सीने में तेज दर्द के चलते जमीन पर गिर गए थे। इसके बाद उन्हें तुरंत एम्स भी भर्ती कराया गया था। टीवी शो, स्टेज शो, और बॉलीवुड फिल्मों में दर्शकों को अपनी कॉमेडी से लोटपोट होने को मजबूर करने वाले राजू श्रीवास्तव पिछले 41 दिनों से रे दिल्ली के एम्स में भर्ती थे और वेंटिलेटर पर थे।जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। उन्हें 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के एम्स में एडमिट कराया गया था। अपनी अनोखी और आम जीवन की परेशानियों को भी मजाकिया अंदाज देने वाले राजू श्रीवास्तव ने लाफटर चेलेंज से अपनी एक अलग पहचान बनायी थी । मनोरंजन जगत की इस महान हस्ती के समय से पहले दुनिया छोड़कर चले जाने से बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक जगत में भी शोक की लहर है।
सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…
लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…
खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…
बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…
मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…