Breaking News

कश्मीर : आतंकी हमले में सतना जिले के करणवीर सिंह शहीद हुए

कश्मीर ने बढती हिंसक घटनाओं के विरूद्ध सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई छेड़ रखी है सेना ने जंगल में जाकर छिपे आतंकवादियो को भी मारने का बीड़ा उठाया है इसी अभियान के अंर्तगत कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर में मध्यप्रदेश के सतना जिले के निवासी वीर जवान कर्णवीर सिंह राजपूत अपना शौर्य दिखाते हुए वीर गति को प्राप्त हो गए। 26 साल के कर्णवीर सतना शहर के रहने वाले रिटायर्ड फौजी राजू सिंह के बेटे थे। बेटे की शहादत की खबर परिजनों तक पहुंच चुकी है। कर्णवीर सिंह ने बड़ी बहादुरी से दो आतंकियों को मार गिराया लेकिन बाद में इसी मुठभेड़ में गोलीबारी में वे जख्मी हो गए थे। कर्णवीर 21 राजपूत रेजिमेंट 44त्त् में तैनात थे।जानकारी के अनुसार रात से आतंकियों के साथ चल रही मुठभेड़ में सतना के कर्णवीर मोर्चा संभाले थेए लेकिन सुबह करीब 4 बजे आतंकियों की गोली उनके सिर और सीने पर लगी। इस मुठभेड़ में पांच और जवान घायल हुए हैं।दो भाई में छोटे थे कर्णवीर
दो भाइयों में कर्णवीर छोटे थे। अभी उनकी शादी नहीं हुई थी। मंगलवार को सुबह उन्होंने पिता से बात की थी  लेकिन फिर उन्होंने फोन नहीं उठाया। बुधवार दोपहर 12 बजे पिता को सूचना मिली कि उनके लाल ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी है। यह खबर मिलते ही क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया।

शहीद कर्णवीर सिंह के पिता रिटायर्ड मेजर रवि कुमार सिंह का कहना है कि उनका बेटा देश के लिए शहीद हुआ है। मैं सीना चौड़ा कर के चल सकता हूं। मरना जीना तो लगा रहता है  लेकिन सेना में इज्जत .सम्मान है इसलिए मैंने अपने बेटे को भी सेना में भेजा था। उन्होंने बताया कि कल आखिरी बार जब बात हुई थी तब कर्णवीर ने कहा था कि अगली बार 10 .12 दिन की छुट्टी लेकर आउंगा  सीएम शिवराज ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। शिवराज ने शहीद करणवीर की एक फोटो ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा श्भारत के वीर सपूतए सतना के लालए वीर जवान श्री कर्णवीर सिंह राजपूत आज कश्मीर में अपना शौर्य एवं वीरता दिखाते हुए वीर गति को प्राप्त हो गये। ईश्वर वीर शहीद की पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

स्कॉटलैंड में सागर की बेटी यामिनी  ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में जीता रजत पदक

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 31 जुलाई 2026 को सागर जिले…

14 hours ago

दतिया में दगाबाजों की बारीकी से पड़ताल

दतिया विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है परिणाम 3 अगस्त को…

20 hours ago

“सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश

युवा  नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण से जीता सभी…

2 days ago

सांसद वानखेड़े ने रेल मंत्री से सागर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई

बीना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और मंडी बामोरा में प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टॉपेज की…

2 days ago

संजय दत्त @ 67 : गलतियों से गिरकर, संघर्ष से उठकर सुपरस्टार बनने की कहानी

भारतीय सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी पहचान केवल उनकी फिल्मों से नहीं,…

2 days ago

ई-20 पेट्रोल – सस्ता ईंधन का वादा, अब ‘किसानों के सम्मान’ का नया तर्क?

भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की एक विशेषता है—वह अपने हर बड़े फैसले के…

3 days ago