Breaking News

बलात्कार के आरोपी विधायक पुत्र को गृहमंत्री ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम…

इंदौर के बहुचर्चित मोरवाल रेप केस में कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल का बेटा करण मोरवाल अभी भी फरार चल रहा है पिछले छह माह से मध्यप्रदेश पुलिस आरोपी करण मोरवाल की तलाश कर रही है मुरली मोरवाल उज्जैन के बड़नगर से कांग्रेस विधायक है उनके बेटे पर युथ कांग्रेस से जुड़ी एक युवती ने बलात्कार का केस दर्ज कराया है जिसमे आरोप लगाया है कि विधायक पुत्र ने युवती को शादी का झांसा देकर बलात्कार किया फिर शादी से मुकर गया पीड़िता इंदौर की रहने वाली है कांग्रेस विधायक के बेटे की लंबे समय से गिरफतारी न होने के कारंण इस मामले में सरकार की किरकिरी हो रही है अब फरार आरोपी को पकड़ने की इनामी राशि भी 25 हजार कर दी गई है आज मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले में सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि इस मामले में कुर्की संबंधी कार्यवाही प्रक्रियाधीन हैं उन्होंने कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल को दृष्टिगत रखते हुए कहा की बच्चा जहाँ कहीं भी है उसे एक दो दिन में वापिस लाएं यदि 48 घंटे में विधायक पुत्र नहीं आया तो एंसी कार्यवाही करेंगे जो नजीर बन जायेगी मध्यप्रदेश के लिये उन्होंने कहा की ये सरकार बेटियों ,महिलाओं के साथ इस प्रकार की वारदात को सहन नहीं किया जायेगा।

वीडियो समाचार के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें 

 youtu.be/jiSxPMuRMUM

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र की अखंडता के लिए प्राण देने वाले बलिदानी – नरेन्द्र सिंह तोमर

सागर। डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी आजादी के बाद राष्ट्र की अखंडता के लिए प्राण…

16 hours ago

शराब कांड के बाद सागर में बुलडोजर एक्शन और दो शराब लाइसेंस रद्द

शराब कांड के बाद सागर में प्रशासन का एक्शन: होटल सत्यम , पाथवे रिसोर्ट के…

16 hours ago

बैंक हड़ताल से कामकाज ठप, अब तीन दिन बैंक बंद

नई दिल्ली। भारतभवः  देशभर में बैंक कर्मचारियों की एक दिन की हड़ताल के कारण शुक्रवार…

21 hours ago

भारत-रूस रिश्तों को नई रफ्तार, मोदी-पुतिन की 45 मिनट चली अहम मुलाकात

नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले भारत और रूस के बीच रिश्तों…

21 hours ago

सागर में 5 होटल-रिसॉर्ट पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, खामियां मिलने पर सील

जहरीली शराब कांड के बाद प्रशासन सख्त, रूसल्ला और बहेरिया क्षेत्र में संयुक्त टीम की…

22 hours ago

जहरीली शराब कांड- 20 हजार का इनामी मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

सागर | विशेष संवाददाता मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड के बाद…

2 days ago